एक्सप्लोरर

ओ पी रावत बने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, कहा- निष्पक्ष चुनाव कराना होगी प्राथमिकता

ओ पी रावत ने कहा ‘‘निर्वाचन आयोग का दायित्व देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है. चुनाव आयोग ने इस परंपरा को बखूबी आगे बढ़ाया है. मैं भी इस परंपरा को मजबूत करने की कोशिश करूंगा.’’

नई दिल्ली: निर्वाचन आयुक्त ओ पी रावत ने मंगलवार को देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाल लिया. पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ए के जोती ने रावत को आज कार्यभार सौंपा. रावत ने कहा कि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को सुनिश्चित कराना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी.

ओ पी रावत ने कहा ‘‘निर्वाचन आयोग का दायित्व देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है. चुनाव आयोग ने इस परंपरा को बखूबी आगे बढ़ाया है. मैं भी इस परंपरा को मजबूत करने की कोशिश करूंगा.’’ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के मध्य प्रदेश कैडर के 1977 बैच के अधिकारी रावत उत्तर प्रदेश झांसी के रहने वाले हैं. दो दिसंबर 1953 को जन्मे रावत का बुंदेलखंड से गहरा नाता है.

रावत 31 दिसंबर 2013 को केंद्र सरकार में भारी उद्योग और लोक उपक्रम मंत्रालय में सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे. इसके बाद वे 14 अगस्त 2015 को निर्वाचन आयुक्त बनाए गए थे. इससे पहले रावत मध्य प्रदेश में साल 1983 से 1988 तक नरिसंहपुर और इंदौर के जिला कलक्टर रहे थे. इसके बाद वह मध्य प्रदेश सरकार में विभिन्न विभागों में प्रमुख सचिव के अलावा साल 2004 में मुख्यमंत्री के भी प्रमुख सचिव रहे थे.

1993 में केन्द्र सरकार में पहली बार नियुक्ति पर उन्हें रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया था. रावत को मई 1994 में सुयंक्त राष्ट्र चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में दक्षिण अफ्रीका भेजा गया था. ओ पी रावत को उनकी ईमानदार और बेदाग छवि के लिए उन्हें उत्कृष्ट लोक सेवा सम्मान से नवाजा जा चुका है.

रावत की प्रारंभिक शिक्षा पिता पंडित रामस्वरूप रावत की देख रेख में झांसी में हुई. उनके पिता झांसी में प्राइमरी स्कूल में टीचर थे. स्थानीय राजकीय इंटर कालेज से इंटरमीडिएट और विपिन बिहारी डिग्री कालेज से बीएससी डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में एमएससी की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई पूरी करने के बाद 1976 में रावत भारतीय वन सेवा में चयनित हुए. इसके एक साल बाद वह प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुए थे. इस बीच 1989-90 में उन्होंने ब्रिटेन में समाज विकास नियोजन में भी एमएससी की डिग्री हासिल की. रावत की दो बेटियां हैं. दोनों ही अमेरिका में रहती हैं. एक बेटी डॉक्टर है और दूसरी मैनेजमेंट में शोध कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget