एक्सप्लोरर

प्याज कीमत 50 से 60 रुपये किलो, सरकार ने कहा कीमतें कम होंगी

पर्याप्त सप्लाई आने के बाद प्याज की कीमतों में कमी आने की पूरी उम्मीद है.

नई दिल्ली: देश के कुछ भागों में प्याज की रिटेल कीमतें 50 से 60 रुपये किलो हो गई हैं. सरकार का कहना है कि यह सप्लाई-डिमांड में फौरी अंतर के कारण है और खरीफ का प्याज आने के साथ महीने के अंत तक इसके भाव कम हो जाएंगे. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में प्याज 50 रुपये किलो के आप पास चल रहा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार चेन्नई में भाव 45 रुपये है. छोटे कस्बों में भी प्याज का यही मिजाज हैं.

कृषि सचिव एस के पटनायक ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘यह थोड़े समय का मामला है. व्यापारी सप्लाई में थोड़े समय की घट बढ़ का लाभ ले रहे हैं. लेकिन बुनियाद मजबूत है.’’ उन्होंने कहा कि फसल वर्ष 2017-18 (जुलाई से जून) में प्याज पैदावार कुछ कम होने का अनुमान है लेकिन प्याज का कुल उत्पादन घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त होगा. पर्याप्त सप्लाई आने के बाद प्याज की कीमतों में कमी आने की पूरी उम्मीद है.

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रकबा घटने से फसल वर्ष 2017-18 में 4.5 फीसदी घटकर 2.14 करोड़ टन रहने का अनुमान है. पिछले वर्ष उत्पादन 2.24 करोड़ टन था. पटनायक ने कहा कि आने वाले दिनों में प्याज की आवक बढ़ने के साथ प्याज की कीमतों में सुधार होगा.

नासिक स्थित राष्ट्रीय बागवानी शोध एवं विकास फाउंडेशन (एनएचआरडीएफ) के कार्यकारी निदेशक पी के गुप्ता ने कहा, ‘‘मौजूदा समय में खरीफ प्याज की आवक कम है. महीने के अंत तक आवक में सुधार होने की उम्मीद है और उसी के अनुरूप कीमतों में भी सुधार होगा.’’ उन्होंने कहा कि प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बुवाई अवधि के दौरान कम बरसात होने के कारण बुवाई के रकबे में 20 से 25 फीसदी की कमी रहने की वजह से खरीफ प्याज उत्पादन कम रहने का अनुमान है.

उन्होंने कहा कि एक बार खरीफ प्याज की आवक और बाद में रबी प्याज की फसल के बाजार में उतरने के बाद खुदरा कीमतों में खुद ही सुधार हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget