एक्सप्लोरर

प्याज की लगातार बढ़ती कीमतों ने निकाले आंसू, अभी और बढ़ सकते हैं दाम

देश की राजधानी दिल्ली में भी लोग प्याज के बढ़े दाम की वजह से परेशान हैं. आजादपुर मंडी में गुरुवार को प्याज की होलसेल कीमत 35 से 48 रुपये प्रति किलो रही. वहीं रिटेल मार्केट में 50 से 80 रुपए के बीच बिक रहा है.

नई दिल्ली: प्याज के भाव में अचानक हुई वृद्धि का असर होलसेल-रिटेल दोनों ही बाजारों में देखने को मिल रहा है. जहां थोक व्यापारियों से खरीददारी करने वाले रिटेल व्यापारी कम प्याज खरीद रहे हैं, तो वहीं आम ग्राहक रिटेल व्यापारियों से जरूरत के अनुसार ही प्याज लेकर जा रहे हैं. आज की बात करें तो आजादपुर मंडी में प्याज का थोक रेट 30 से लेकर 48 रुपए तक रहा और वहीं प्याज रिटेल मार्केट में जाकर 50 से 80 रुपए के बीच बिक रहा है.

व्यापारियों का कहना है कि प्याज की कीमतों में आई तेजी का कारण लगातार हो रही बारिश है, जिसकी वजह से नई फसल को नुकसान पहुंच रहा है क्योंकि नई फसल नहीं आ रही है. इसलिए जो पुराना प्याज है उसके दाम बढ़ रहे हैं, थोक व्यापारियों ने यह भी साफ किया है कि प्याज के दाम में वृद्धि के पीछे जमाखोरी का कारण नहीं है.

प्याज की कीमतों पर एक नजर

नासिक/मुम्बई - महाराष्ट्र के कई जिलों में आई बाढ़ का असर अब मुम्बई और आस पास के इलाकों में पड़ रहा है. मुम्बई में प्याज की कीमत रुलाने लगी हैं. 10 दिन पहले जिस प्याज के दाम 20 से 25 रुपए किलो थे वो अब 60 से 70 रुपए किलो बिक रहा है. बारिश के वजह से दूसरे राज्य के प्याज महाराष्ट्र में नहीं आ पाए है. महाराष्ट्र में भी बारिश, नमी की वजह से फसल खराब हुई है. एक महीने तक राज्य के प्याज पर ही लोगों को निर्भर रहना होगा.

जयपुर - देश भर में भारी बारिश के वजह से प्याज की फसल को हुए नुकसान के कारण मंडियों में प्याज की आवक कम हो गई जिसकी वजह से प्याज के भाव बढ़ते जा रहे है. जयपुर में कुछ दिन पहले तक तीस से 35 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा प्याज अब 60रुपए को पार कर गया है. एक तरफ जहां जयपुर की सब्जी मंडियों में खरीद के लिए आ रहे लोग भी प्याज के दामों में आये उछाल से परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ विक्रेता मानते हैं कि बिक्री कम हो गई है और अभी दाम में राहत के आसार नहीं है.

अलवर -  अलवर मंदी में इन दिनों प्याज के खुदरा भाव करीब 60 रु किलो चल रहे हैं, अलवर की लाल प्याज देश के अनेक राज्यों की आपूर्ति करती है. अलवर के प्याज की फसल साल में दो बार आती है, अब अक्टूबर के अंत मे फसल आनी है उसके बाद शायद कुछ प्याज के भाव मे नरमी आए.

रतलाम - रतलाम में हुई भारी बारिश और बाढ़ के बाद लहसुन प्याज और सब्जियों के दाम में भारी उछाल आया है. आज कल मार्केट में लहसुन 200 रुपए किलो तो प्याज 50 से 60 रुपए किलो बिक रहा है. इसके साथ ही सब्जियों में भी भारी उछाल है जो सब्जी 20 रुपए किलो बिक रही थी उनके दाम अब 60 से 100 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं. दुकानदारोंका कहना है  जिले में ज्यादा बारिश होने से लहसुन ओर प्याज़ के दामों में काफ़ी उछाल आया है. उनका कहना है कि इनकी आवक भी कम है और किसानों के पास एक-दो बोरी बचा हुआ माल ही मार्केट में आ रहा है. नई फसले आने में महीनों का समय लगेगा तबतक दाम और बढ़ने की संभावना है.

पटना - पटना का मिठापुर सब्जी मंडी में खरीददार के अलावा थोक विक्रेता परेशान हैं. पटना में प्याज का खुदरा दाम 60 रूपये प्रति किलो चल रहा है. बिहार प्याज के मामले में एमपी, महाराष्ट्र और साउथ के राज्यों पर निर्भर रहता है. इसबार इन राज्यों में बाढ़ की विभीषिका ने प्याज की फसल को नष्ट कर दिया है. स्थिति यह है कि एमपी में प्याज मिल ही नहीं रहा है और नासिक (महाराष्ट्र) में भी इसबार बाढ़ से नया प्याज नीं निकल पाया, पुराने स्टाक ने दाम आसमान चढ़ा दिया.

आज से शुरू होगा पीएम मोदी का अमेरिका दौरा- ह्यूस्टन में करेंगे भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित

Howdymodi: मोदी के मेगा शो से पहले ह्यूस्टन हुआ पानी-पानी, इमरजेंसी घोषित। मास्टरस्ट्रोक

नीतीश के बयान पर तेजस्वी का पलटवार, पूछा- मुझे कुछ नहीं आता तो क्यों उपमुख्यमंत्री बनाया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया

वीडियोज

Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
Azamgarh News: 55 साल के पिता की 7वीं शादी पर बेटे ने लगाई रोक की गुहार, थाने में दी तहरीर
आजमगढ़: 55 साल के पिता की 7वीं शादी पर बेटे ने लगाई रोक की गुहार, थाने में दी तहरीर
Weather Forecast: झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही 'द ताज स्टोरी' से 'एस्पिरेंट्स 3' तक 21 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का महा धमाका, रिलीज हो रही 21 नई फिल्में-सीरीज
'जंग खत्म होने वाली है', डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, ईरान को दे डाली आखिरी चेतावनी, जानें क्या कहा?
'जंग खत्म होने वाली है', डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, ईरान को दे डाली आखिरी चेतावनी, जानें क्या कहा?
क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?
क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?
गांव में महज 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस, देते हैं बंपर प्रॉफिट
गांव में महज 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस, देते हैं बंपर प्रॉफिट
Embed widget