एक्सप्लोरर

केरल: कोचीन शिपयार्ड में धमाका, आग लगने से 5 लोगों की मौत

शहर के पुलिस आयुक्त एम पी दिनेश ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि पोत के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया और स्थिति नियंत्रण में है.

कोच्चि: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) परिसर में एक ओएनजीसी पोत की मरम्मत के दौरान उस पर विस्फोट हो जाने के बाद आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई. सीएसएल के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित अनुबंध पर काम करने वाले कामगार थे. तीन घायलों को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन तीनों में से एक व्यक्ति 40 फीसदी जल गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

सीएसएल के प्रवक्ता ने पहले बताया था कि पोत के अंदर फंसे 11 लोगों को बाहर निकाला गया और शहर के अस्पतालों में ले जाया गया. शहर के पुलिस आयुक्त एम पी दिनेश ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि पोत के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया और स्थिति नियंत्रण में है. बताया जा रहा है कि पोत के अगले हिस्से में पानी की एक टंकी में विस्फोट हुआ. इस पोत ने मरम्मत के लिए यार्ड में लंगर डाला था.

विस्फोट सुबह करीब दस बजे हुआ. उस समय पोत पर काम कर रहे लोग जलपान के अवकाश के लिए पोत से उतरने वाले थे. पुलिस को आशंका है कि धुआं अंदर चले जाने की वजह से कामगारों की मौत हुई. केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी, जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने विस्फोट में लोगों की जान जाने को लेकर दुख व्यक्त किया है.

उन्होंने ट्वीट किया "कोचीन शिपयार्ड में विस्फोट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. मैंने कोचीन शिपयार्ड के एमडी से बात की और उनसे प्रभावितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया कराने के साथ संबद्ध एजेंसियों की मदद से तत्काल जांच कराने को कहा है."

 

केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने विस्फोट में मारे गए पांच व्यक्तियों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है. उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा है कि बचाव अभियान और घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के आदेश दे दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 3500 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 3500 से ज्यादा हिरासत में
'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बीली- हैरान हैं
'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बीली- हैरान हैं

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget