एक्सप्लोरर

नोटबंदी निश्चित तौर पर नेहरू- गांधी परिवार के लिए त्रासदी: स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी आंतरिक रूप से कई समस्याओं से घिरे हैं इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं.

लखनऊ: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नोटबंदी को लेकर की गयी टिप्पणी के लिए उन्हें आडे़ हाथ लेते हुए आज कहा कि नोटबंदी नेहरू-गांधी परिवार के लिए निश्चित तौर पर त्रासदी है, क्योंकि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हार रही है. स्मृति ईरानी ने कहा, 'निश्चित तौर पर ये (नोटबंदी) गांधी परिवार के लिए त्रासदी है, क्योंकि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हार रही है.' उन्होंने दावा किया कि दो राज्यों (गुजरात और हिमाचल प्रदेश) के चुनावों में भी वही परिणाम आने वाले हैं. स्थिति यह है कि अब कांग्रेस पेशोपेश में है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाए अथवा नहीं. स्मृति ईरानी ने राहुल पर हमला जारी रखते हुए कहा, 'जिस नेता पर उनकी पार्टी ही विश्वास नहीं करती, उस पर गुजरात की जनता क्यों विश्वास करेगी.' उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आंतरिक रूप से कई समस्याओं से घिरे हैं इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं. राहुल गांधी ने अपनी एक टिप्पणी में नोटबंदी को त्रासदी बताया था. इसे लेकर ही संवाददाताओं ने केन्द्रीय सूचना प्रसारण और वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी से सवाल किया था. स्मृति ईरानी ने नोटबंदी को अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि गांधी परिवार भ्रष्टाचार का पर्याय रहा है. पहले 2जी, फिर कामनवेल्थ और कोयला घोटाले की चर्चा दुनिया में होती थी. लेकिन अब परिदृश्य बदला है. उन्होंने कहा, 'जनता परिवर्तन चाहती थी. उसने मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया. तीन-साढे तीन साल में उस विश्रवास पर प्रधानमंत्री खरे उतरे हैं. भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ ऐतिहासिक मुहिम में सफलता जनता के सहयोग से हासिल हुई है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget