एक्सप्लोरर

खजुराहो: एक महीने के नवजात ने मां के दूध से कोरोना को हराया, सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर दी बधाई

मध्य प्रदेश के खजुराहो में एक महीने के नवजात को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जिसने इलाज के दौरान सिर्फ मां के दूध को पीकर कोरोना को हरा दिया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कोविड केयर सेंटर प्रभारी डॉ. विनीत शर्मा और स्टाफ को बधाई दी है.

नई दिल्लीः देश के अलग अलग हिस्सों लगातार कोरोना के केस सामने आ रहे हैं. जिसमें कुछ लोगों की मौत हो रही है तो वहीं कई लोग ठीक होकर घर भी जा रहे हैं. हाल ही में कोरोना को हाराने का एक अलग ही मामला सामने आया है. इसमें एक महीने के नवजात ने किसी भी दवा के इस्तेमाल के बिना मां के दूध की बदौलत कोरोना को हरा दिया है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कोविड केयर सेंटर प्रभारी डॉ. विनीत शर्मा और स्टाफ को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा 'मां की ममता से बढ़कर इस दुनिया में और कुछ नहीं है. खजुराहो में एक नवजात शिशु ने केवल माँ के दूध पर निर्भर रहकर कोविड 19 को हराया. कोविड केयर सेंटर प्रभारी डॉ. विनीत शर्मा और पूरा स्टाफ बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इस बच्चे की देखभाल के लिए विशेष इंतजाम कर उसे पूर्ण स्वस्थ किया.'

दरअसल एक महिने पहले पैदा हुए नवजात बच्चे की मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. जिसका दिल्ली में इलाज किया गया. जहां वह पूरी तरह से ठीक होकर वापस अपने गृहनगर खजुराहो लौटी थी. जहां उसके परिवार का कोरोना टेस्ट किया गया. जिसमें नवजात बच्चे को कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

इसके बाद कोविड केयर सेंटर में नवजात बच्चे और उसकी मां को एक साथ रखा गया. जिस बीच स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चे की मां की डाइट का पूरा ध्यान दिया. कोविड केयर सेंटर में इलाज के दौरान नवजात को सिर्फ मां के दूध का ही दिया गया. डॉक्टर्स लगातार नवजात के स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए थे.

मीडिया से बात करते हुए कोविड सेंटर प्रभारी डॉक्टर ने बताया कि 20 से 22 जुलाई के बीच नवजात का परिवार दिल्ली से खजुराहो आया था. बच्चे की मां दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. जहां से वह सफल इलाज के बाद स्वस्थ्य होकर लौटी थी. खजुराहो आने पर दोबारा हुए सैंपल जांच में बच्चे के कोरोना संक्रमित पाया गया था. वहीं अब बच्चा पूरी तरह से ठीक हो चुका है. जिसे कोविड केयर सेंटर से अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. जरूरी जांच के बाद उसे घर भेज दिया जाएगा.

इसे भी देखेंः Kerala Air India Plane Crash: हादसे के हो सकते हैं ये तीन मुख्य कारण

कोझिकोड विमान हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- मेरी संवेदनाएं प्रियजनों को खोने वालों के साथ हैं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
गौरव गोगोई ने असम कांग्रेस से चार नेताओं को किया बाहर, जानें कारण
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget