एक्सप्लोरर

राम मंदिर ट्रस्ट में होगा एक दलित सदस्य, 30 साल पहले भी एक दलित ने रखी थी नींव

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में कई बड़े एलान किए हैं. मोदी ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट का नाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र होगा.पीएम मोदी ने एलान किया कि 67.7 एकड़ की अधिग्रहित भूमि भी राम मंदिर निर्माण के ट्रस्ट को दी जाएगी.

नई दिल्ली: राम मंदिर के लिए बने ट्रस्ट में एक दलित सदस्य भी होंगे. कुल 15 सदस्य होंगे. इसका एलान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया. ट्वीट कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी. अब से तीस साल पहले राम मंदिर की नींव भी एक दलित ने रखी थी. ये बात 1989 की है. उस समय की राजीव गांधी सरकार ने इसके लिए इजाज़त दी थी. शिलान्यास के लिए अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद के कामेश्वर चौपाल ने पहली ईंट रखी थी. चौपाल उन दिनों वीएचपी के संयुक्त सचिव हुआ करते थे. चौपाल बाद में बिहार से बीजेपी के दो बार एमएलसी भी बनाए गए.

1989 में देश भर में राम मंदिर के लिए शिलापूजन हुआ था. जगह जगह से ईंटें अयोध्या मंगाई गई थीं. प्रस्तावित राम मंदिर के लिए पहली ईंट कामेश्वर चौपाल ने रखी थी.ये फ़ैसला विश्व हिंदू परिषद के अशोक सिंहल का था. मंदिर की नींव रखने के बाद चौपाल ने तब कहा था कि जैसे रामजी को शबरी ने बेर खिलाया था. वैसा ही मान सम्मान मुझे भी मिला है.

चौपाल बिहार के सुपौल ज़िले के रहने वाले हैं. तब उनकी उम्र 35 साल की थी. 9 नवंबर 1989 को जब विवादित जगह के पास शिलान्यास हुआ था, राजीव गांधी देश के पीएम थे. शाहबानो केस को लेकर वे राजनैतिक दवाब में थे. उन्हें डर था कि कहीं उनकी छवि हिंदू विरोधी नेता की न बन जाए. ऐसे में हिंदू समाज को लुभाने के लिए उन्होंने हिंदू संगठनों को शिलान्यास की इजाज़त दे दी थी.

अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास से पहले वीएचपी ने देश भर में यात्राएँ निकाली. जगह जगह राम के नाम पर ईंटों की पूजा हुई. इन्हें अयोध्या लाया गया. आज भी हज़ारों ऐसा ईंटें राम जन्म भूमि न्यास के कार्यशाला में रखी हुई हैं. अयोध्या वाले राम भक्त इनकी पूजा भी करते रहे हैं.

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज ही श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र बनाने का एलान लोकसभा में किया है. अमित शाह ने ट्वीट कर बताया है कि ट्रस्ट के 15 में से एक दलित सदस्य होंगे. लेकिन नाम के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget