एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर बहस तेज, देवगौड़ा राजी लेकिन लालू की पार्टी ने लगाया अड़ंगा

रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाल से जब पूछा गया था कि क्या राहुल गांधी पार्टी या गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद का चेहरा होंगे, इसपर सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस का निर्णय सटीक, सपाट और स्पष्ट है, राहुल गांधी हमारा चेहरा हैं.

नई दिल्ली: 2019 में बीजपी को हराने के लिए विपक्ष पूरी ताकत के साथ एकजुट हो रहा है लेकिन इस महागठबंधन के नेता को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी को रोकने के लिए जिस महागठबंधन की चर्चा चल रही है उसके नेता को लेकर अब बहस तेज हो गई है. कर्नाटक में कांग्रेस के साथ सरकार बनाने वाली जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा है कि उन्हें राहुल गांधी बतौर प्रधानमंत्री उम्मीदवार मंजूर हैं. लेकिन राहुल गांधी की दावेदारी पर लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने अड़ंगा लगा दिया है.

तेजस्वी बोले- विपक्षी दल मिलकर तय करेंगे पीएम का नाम लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के नेता बनने के सवाल पर कहा कि विपक्षी दल एक साथ बैठकर पीएम का नाम तय करेंगे. वहीं दूसरी ओर आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश सिंह ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''गठबंधन के नेता जब जुटेंगे तब वो अपना नेता चुनेंगे. कांग्रेस का अपना नेता चुनना और दावा करना जायज है. जब गठबंधन के नेता जुटेंगे तब कौन नेता होगा और बीजेपी को कैसे हराया जाए, ये तय होगा. एक पार्टी सब पार्टियों का नेता नहीं चुन सकती. अलग अलग सभी पार्टियां कहने लगें कि हम प्रधानमंत्री तब कैसे तय हो पाएगा.''

देवगौड़ा ने कहा- राहुलकी उम्मीदवारी स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने कहा, ''कर्नाटक में हम कांग्रेस के साथ सरकार चला रहे हैं. ऐसे में हमें राहुल गांधी की उम्मीदवारी स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं है.'' इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री और देवगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी ने कहा था कि प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी नंबर वन कैंडिडेट हैं. कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार है.

कैसे उछला राहुल गांधी का नाम? रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में राहुल को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने पर मुहर लगाई गई थी. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाल से जब पूछा गया था कि क्या राहुल गांधी पार्टी या गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद का चेहरा होंगे, इसपर सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस का निर्णय सटीक, सपाट और स्पष्ट है, राहुल गांधी हमारा चेहरा हैं. इसके साथ ही राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की बात छेड़ी थी, उन्होंने कहा था कि अगर 2019 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो वह पीएम बन सकते हैं.

पीएम मोदी करते रहे हैं हमला राहुल की पीएम उम्मीदवारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार निशाना साधते रहे हैं. उन्होंने 21 जुलाई को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि देश के कोने-कोने को मोदी पर विश्वास है, लेकिन कुछ लोगों को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने की बहुत जल्दी है.

पीएम मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भी राहुल गांधी पर निशाना साधा था. महागठबंधन पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ''कहा जा रहा है कि 2019 में अगर कांग्रेस सबसे बड़ा दल बनती है तो मैं (राहुल गांधी) प्रधानमंत्री बनूंगा लेकिन, दूसरों की भी ढेर सारी ख्वाहिशें हैं, उनका क्या होगा? इसे लेकर भ्रम की स्थिति है. ये सरकार का फ्लोर टेस्ट नहीं है. कांग्रेस के तथाकथित साथियों का टेस्ट है, मैं ही प्रधानमंत्री बनूंगा, इस सपने का फ्लोर टेस्ट है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
'सरकार संसद में SIR समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार', अमित शाह का विपक्ष पर वार
'सरकार संसद में SIR समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार', अमित शाह का विपक्ष पर वार
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: जगनमोहन रेड्डी ने CM पर लगाया चुनाव हथियाने का आरोप
आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: जगनमोहन रेड्डी ने CM पर लगाया चुनाव हथियाने का आरोप

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget