एक्सप्लोरर

15 अगस्त: पीएम मोदी की किसानों से अपील, रसायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों का उपयोग बंद करें

मोदी ने यह भी कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिये प्रतिबद्ध है. सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आय समर्थन के लिये 90,000 करोड़ रुपये की घोषणा की है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण अनुकूल खेती पर जोर दिया. उन्होंने बृहस्पतिवार को मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण के लिये किसानों से धीरे-धीरे रसायनिक उर्वरकों के उपयोग को घटाने और अंतत: उसका उपयोग बंद करने आह्वान किया. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से मोदी ने कहा कि रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अधिक उपयोग से धरती नष्ट हो रही है.

मोदी ने कहा, ''क्या हमने धरती मां की सेहत के बारे में कभी सोचा है? जिस तरीके से हम रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग कर रहे हैं, हम धरती को नष्ट कर रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''हमारा किसानों से आग्रह है...हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं. क्या हम अपने खतों में रसायनिक उर्वरकों के उपयोग में 10 से 25 प्रतिशत की कमी ला सकते हैं?'' उन्होंने कहा कि अंतत: हमारा लक्ष्य इसके उपयोग को पूरी तरह समाप्त करने पर होना चाहिए.

खेती-बाड़ी के लिये काफी हद तक मानसून पर निर्भर भारतीय किसान हर साल 5.5 करोड़ टन यूरिया और फास्फेट तथा पोटाशियत का उपयोग करते हैं. इसके अलावा फसलों को नुकसान से बचाने के लिये कीटनाशकों का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है. मोदी ने यह भी कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिये प्रतिबद्ध है. सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आय समर्थन के लिये 90,000 करोड़ रुपये की घोषणा की है.

इस योजना के तहत 14.5 करोड़ किसानों को सालाना उनके बैंक खातों 6,000 करोड़ रुपये दिये जा रहे हैं. वित्त वर्ष 2019-20 के बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 87,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. उन्होंने किसानों और छोटे कारोबारियों के लिये शुरू की गयी नई पेंशन योजना का भी जिक्र किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखंड भारत के संकल्प से आर्टिकल 370 हटने तक... देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अनकही कहानी
अखंड भारत के संकल्प से आर्टिकल 370 हटने तक... देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ. मुखर्जी की अनकही कहानी
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?
भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव
भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ करेगा बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ करेगा बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget