एक्सप्लोरर

आज असम के खानापारा में रैली करेंगे पीएम मोदी, पूर्वोत्तर में भगवा लहराने की तैयारी!

दिसपुर: पीएम मोदी आज असम में गुवाहाटी के खानापारा में एक बड़ी रैली भी करेंगे. इस रैली को पूर्वोत्तर के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है. तीन साल का जश्न दिल्ली की जगह पूर्वोत्तर में मनाकर पीएम मोदी और बीजेपी एक बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री आज अपनी असम यात्रा का समापन यहां पर होनेवाली रैली के साथ करेंगे. असम के खानापारा में होनेवाली रैली मोदी सरकार के केंद्र में तीन साल पूरे होने पर हो रही है. साफ है कि इतने बड़े मौके पर जश्न दिल्ली की जगह असम में करने के पीछे एक बड़ी राजनीतिक सोच है.

असम में आज ब्रह्मपुत्र नदी पर बने सवा 9 कि.मी के पुल का उदघाटन कर तीसरी सालगिरह मनाएंगे मोदी

बीजेपी ने आज के इस कार्यक्रम के लिए असम ही नहीं पूरे पूर्वोत्तर से अपना कार्यकर्ताओं को बुलाया है. बीजेपी इस कार्यक्रम को यादगार बनाना चाहती है. कई राजनातिक विश्लेशकों के मुताबिक आज़ादी के बाद पहली बार किसी केंद्र सरकार ने पहली बार पूर्वोत्तर को इतना महत्व दिया है.

वरिष्ठ पत्रकार रविशंकर रवि का कहना है, ‘’यह एक औपचारिकता है लेकिन वो पूर्वोत्तर जो इतने लंबे समय से उपेक्षित रहा, अलगाववाद के आंदोलनो से पीड़ित रहा, जिसके तीन तरफ अंतरराष्ट्रीय सीमा है. वहां से देश को संबोधित कर के पीएम असम और पूर्वोत्तर का सम्मान कर रहे हैं.’’

आज असम के खानापारा में रैली करेंगे पीएम मोदी, पूर्वोत्तर में भगवा लहराने की तैयारी!

हालांकि कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने न तो केंद्र और न राज्य में ऐसा कुछ किया है, जिसे जश्न मनाने लायक समझा जाए. कांग्रेस का कहना है कि पीएम आज जिस पुल का उद्घाटन कर रहे हैं वो भी 2011 में पीएम मनमोहन सिंह के जमाने में बनना शुरु हुआ था.

असम कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव सोमानी का कहना है, ‘’पिछली कांग्रेस सरकार के अच्छे कामों का उद्घाटन मात्र करके बीजेपी लोगों में भ्रम फैला रही है.

इतना तो साफ है कि बीजेपी की नजर पूर्वोत्तर के वोट बैंक पर है. भले ही यहां पर सीटें कम हों लेकिन बीजेपी जानती है कि अगर यहां जीते तो इसका राष्ट्रीय राजनीति पर काफी असर होगा. इसीलिए उनकी नजर पूर्वोत्तर के बाकी राज्यों में आगे आने वाले विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव पर है.

आज असम के खानापारा में रैली करेंगे पीएम मोदी, पूर्वोत्तर में भगवा लहराने की तैयारी!

फिलहाल पूर्वोत्तर के राज्यों की कुल 25 लोकसभा सीटों में अभी बीजेपी के पास केवल 14 सीटें हैं.  जहां तक पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी की सरकार का सवाल है तो असम में बीजेपी की सरकार है. इस साल मणिपुर में भी बीजेपी ने पहली बार सरकार बनाई है. जबकि मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में अगले साल चुनाव हैं.

बीजेपी वहां भी अपनी सरकार बनाने के लिए एड़ी-चोटी की कोशिश कर रही है. साफ है कि बीजेपी पूर्वोत्तर में पूरी तरह फतह करना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget