एक्सप्लोरर

इस्तीफे की मांग पर बोले तेजस्वी यादव- यह सिर्फ मीडिया में है

राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के बाद बिहार विधानसभा से निकलने के समय अपने इस्तीफे की बढ़ती मांग के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा कि यह केवल मीडिया में है.

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफा देने की मांग को खारिज कर दिए जाने के बीच बीजेपी ने आज कहा कि उनके पास केवल दो ही विकल्प हैं इस्तीफा दें या बर्खास्त कर दिए जाएं. वहीं राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के बाद बिहार विधानसभा से निकलने के समय अपने इस्तीफे की बढ़ती मांग के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा कि यह केवल मीडिया में है.

लालू का नीतीश पर निशाना!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान नहीं किया क्योंकि विधान पार्षद इस चुनाव प्रक्रिया के हिस्सा नहीं हैं. नीतीश बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं. लालू ने कल अप्रत्यक्ष रूप से सीएम नीतीश पर हमला करते हुए कहा था कि जो भ्रमित रहते हैं हमेशा धोखा खाते हैं.

तेजस्वी यादव के पास केवल दो विकल्प हैं या तो वे इस्तीफा दें या बर्खास्त कर दिए जाएं: सुशील मोदी

तेजस्वी ने जहां इस्तीफे से इंकार कर दिया है, वहीं बीजेपी उनका इस्तीफा लेने को लेकर अड़ी हुई है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि तेजस्वी यादव के पास केवल दो विकल्प हैं या तो वे इस्तीफा दें या बर्खास्त कर दिए जाएं. सुशील ने आज बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री से अपनी बातों पर कायम रहने का आग्रह करते हुए कहा कि बीजेपी उनके फैसले के साथ खडी है.

सुशील ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार राम नाथ कोविंद के पक्ष में चार निर्दलीय विधायकों के आज मतदान करने का दावा करते हुए कोविंद का जेडीयू की तरफ से समर्थन किए जाने पर नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि बीजेपी विधायक आनंद भूषण पांडेय दिल्ली स्थित गंगा राम अस्पताल में भर्ती होने के कारण आज के मतदान में भाग नहीं ले सके.

'गठबंधन आज टूट जाए तो अच्छा है, बीजेपी के साथ काम करने में मजा आता है’

प्रदेश में राजनीतिक दलों और नेताओं के राष्ट्रपति चुनाव पर आज ध्यान केंद्रित किए जाने की वजह से राज्य में महागठबंधन के बीच जारी राजनीतिक संकट पर हालांकि कुछ लोगों की टिप्पणी सुनने को मिली. जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ताओं की ओर से इस विषय पर कोई बयान नहीं आया लेकिन पार्टी विधायक श्याम बहादुर सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा 'गठबंधन आज टूट जाए तो अच्छा है... बीजेपी के साथ काम करने में मजा आता है.’

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान और पार्टी विधान पार्षद दिलीप चौधरी ने सुझाव दिया कि महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं को समाधान निकालने के बातचीत करनी चाहिए. बिहार विधानसभा में आरजेडी के ललित यादव की उपस्थिति में तेजस्वी ने आरजेडी और कांग्रेस के सभी विधायकों के राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी दलों के उम्मीदवार मीरा कुमार के पक्ष में मतदान करने का दावा किया. आरजेडी के एक विधायक विरेंद्र कुमार सिन्हा ने निर्वाचन से अनुमति प्राप्त कर उत्तराखंड में मतदान किया.

सीपीआई (एमएल) के तीन विधायकों ने भी मीरा कुमार के पक्ष में मतदान किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget