एक्सप्लोरर

कोरोना के रिकॉर्ड मामलों पर CM केजरीवाल बोले- इसे दिल्ली में कोरोना का थर्ड वेव कह सकते हैं

मंगलवार को जारी आकंडों के मुताबिक 6725 मामले कोरोना के सामने आये जो कि एक रिकॉर्ड है. ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इसे दिल्ली में कोरोना की थर्ड वेव कहा जा सकता है.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 4 लाख के पर जा चुके हैं. मंगलवार को एक दिन में सामने आने वाले मामलों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या दर्ज की गई. मंगलवार को जारी आकंडों के मुताबिक 6725 मामले कोरोना के सामने आये जो कि एक रिकॉर्ड है. ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इसे दिल्ली में कोरोना की थर्ड वेव कहा जा सकता है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''पिछले कुछ दिनों में करोना के मामलों में उछाल आया है इसको थर्डवेव हम कह सकते हैं. क्योंकि सितंबर के आखिरी में केस नीचे आने शुरू हो गए थे, हम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.''

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्राइवेट हॉस्पिटल में आईसीयू बेड की कमी होने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मैं यह कहना चाहता हूं कि घबराने की जरूरत नहीं है जो भी कदम उठाने होंगे हम उठाएंगे. आईसीयू बेड की कमी की बात है तो हमने आईसीयू बेड रखे थे, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने दुर्भाग्यवश स्टे लगा दिया. आज हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं स्टे को हटाने के लिए ताकि वह कमी दूर की जा सके.''

केजरीवाल ने कहा कि अभी फिलहाल बेड्स की कोई कमी नहीं है, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की भी कोई कमी नहीं है. केवल कुछ बड़े प्राइवेट अस्पतालों में वेंटिलेटर के साथ आईसीयू बेड की कमी नजर आ रही है. इसको एक-दो दिन में ठीक करने की कोशिश की जाएगी. अगर सुप्रीम कोर्ट में स्टे हट जाएगा तो यह कमी भी दूर हो जाएगी. पूरी तरह से हमारा मुख्य मकसद है कि लोग अगर बीमार पड़ते हैं तो उन्हें उचित इलाज मिले और जो मौत है कोरोना से वह कम से कम होनी चाहिए, जो कि अभी कंट्रोल में है.

गुरुवार को कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार की एक रिव्यू मीटिंग है. मीटिंग में कोरोना की मौजूदा स्थिति और बेड की स्थिति का रिव्यू किया जायेगा. साथ ही बैठक में पटाखे जलाने को लेकर भी निर्णय लिया जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget