एक्सप्लोरर

Piyush Goyal On PM Modi: इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल, कहा-'जनता को मिल रहा है सीधा लाभ'

Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पहले की कांग्रेस सरकार तरह नहीं हैं.

Piyush Goyal On PM Modi: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली बीजेपी के कोषाध्यक्ष डॉ. विष्णु मित्तल द्वारा लिखी गई पुस्तक 'ऐसे थे भारत के गांव' के विमोचन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी समस्याओं के समाधान में यकीन करते हैं. उन्होंने कहा कि गांव के लिए सबसे ज्यादा योजनाएं मोदी सरकार में ही बने हैं और इसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है.

बीजेपी नेता विष्णु मित्तल ने कैसा था ग्रामीण परिवेश का भारत के विषय पर पुस्तक लिखी हैं, जिसका विमोचन गांधी स्मृति के सत्याग्रह मंडप में किया गया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल , बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय, सांसद रामबीर विधूड़ी, विजेंद्र गुप्ता के अलावा भी कई लोग उपस्थित रहें.

पीयूष गोयल ने क्या कहा
 
पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम मोदी केवल योजनाओं की घोषणा ही नहीं करते बल्कि उसका शत प्रतिशत जमीन पर लागू भी करते हैं .उन्होंने कहा कि गांव पर लिखी गई डॉक्टर विष्णु मित्तल की पुस्तक हम जैसे लोगों के लिए बहुत लाभदायक है, जिनका जन्म गांव में हुआ है और अधिकांश जीवन शहरों में बीता है.
 
कांग्रेस पर साधा निशाना
 
गोयल ने पूर्व के कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी पहले के प्रधानमंत्री की तरह नहीं हैं, जो यह कहकर हाथ खड़े कर देते थे कि केंद्र से सौ रुपये भेजते हैं तो नीचे आम जनता तक पंद्रह रुपये ही पहुंचता है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं वह शत प्रतिशत नीचे तक पहुंचता है.

डायरेक्ट ट्रांसफर के फायदे गिनाए
 
उन्होंने कहा, आज मोदी सरकार में 25 लाख करोड़ रुपए देश के गरीब जरूरतमंद तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ डायरेक्ट ट्रांसफर के तहत सीधे उनके खातों तक पहुंचे हैं. वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने कहा देश के ग्रामीण और पंचायत मंत्रियों को यह पुस्तक पढ़नी चाहिए. उन्होंने कहा कि आज महात्मा गांधी होते तो उन्हे भी बहुत प्रसन्नता होती.
 
ये भी पढ़ें : 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget