एक्सप्लोरर

संसद परिसर में हेमा मालिनी के झाड़ू लगाने पर बोले उमर, ‘अगली बार फोटो खिंचाने से पहले झाड़ू पकड़ने की प्रैक्टिस करें’

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने हेमा मालिनी के संसद भवन परिसर में झाड़ू लगाने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जिस तकनीक से वह झाड़ू लगा रही हैं उससे सफाई नहीं होती है.

श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) नेता उमर अब्दुल्लाह ने संसद परिसर में हेमा मालिनी के झाड़ू लगाने पर तंज कसा है. उमर अब्दुल्लाह ने कहा है कि हेमा मालिनी अगली बार फोटो खिंचाने से पहले झाड़ू पकड़ने की प्रैक्टिस कर लें. उन्होंने कहा कि संसद परिसर देश में सबसे साफ-सुथरी जगहों में से एक है.कल स्वच्छता अभियान के तहत मथुरा की सांसद हेमा मालिनी सहित कई नेताओं ने संसद परिसर में झाड़ू लगाई थी.

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत संसद परिसर में सफाई कार्यक्रम से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही. तीन बार लोकसभा सांसद रहे उमर अब्दुल्लाह ने कहा, ‘‘लेकिन संसद परिसर देश में सबसे साफ-सुथरी जगहों में एक है, इसलिए वे लोग क्या बुहार रहे थे.’’

संसद भवन परिसर के अंदर एक सड़क को साफ करते हुए सोशल मीडिया पर आए हेमा मालिनी के एक छोटे से वीडियो की काफी आलोचना हो रही है. दरअसल, इसमें उनके बुहारने के दौरान उनका झाड़ू जमीन को नाममात्र के लिए स्पर्श कर रही है.

उमर अब्दुल्लाह ने हेमा मालिनी के झाड़ू लगाने पर कहा, ‘‘मैम अपनी अगली तस्वीर से पहले कृपया एकांत में झाड़ू लगाने की प्रेक्टिस कर लें. आपने जो तकनीक अपनाई है, वह मथुरा (या कहीं और) में साफ-सफाई को बेहतर बनाने में ज्यादा योगदान नहीं देगी.’’ उमर अब्दुल्लाह ने कहा, ‘‘सनावर (हिमाचल प्रदेश) में छात्रावास के बड़े से शयनकक्ष में झाड़ू लगाना कहीं न कहीं उपयोगी होगा. मैं अब अन्य लोगों की तकनीक (बुहारने की) पर टिप्पणी करने के लिए योग्य हूं.’’

DU में फोर्थ कट-ऑफ लिस्ट जारी, टॉप कॉलेजों में एडमिशन का बाकी है मौका

करतारपुर कॉरिडोर: आज बातचीत के लिए आमने सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, कई मुद्दे उठाएगा भारत भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 की उलटी गिनती शुरू, कल सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर होगा प्रक्षेपण बिहार के 6 जिलों में बाढ़, असम में करीब 9 लाख लोग प्रभावित, गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
रेहान वाड्रा का सपोर्ट कर प्रियंका गांधी पर भड़की बीजेपी, प्रदीप भंडारी ने क्या बताया
रेहान वाड्रा का सपोर्ट कर प्रियंका गांधी पर भड़की बीजेपी, प्रदीप भंडारी ने क्या बताया
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget