एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला हुए कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर कहा- एक साल तक इस वायरस से बचने की कोशिश की

उमर अब्दुल्ला केे पिता फारूक अब्दुल्ला भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे. उन्हें बुधवार (7 अप्रैल ) को श्रीनगर के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. दोनों ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है. बता दें दो दिन पहले ही उमर ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी.

उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि पिछले एक साल से मैंने इस वायरस से बचने की पूरी कोशिश की लेकिन आखिरकार इसने मुझे पकड़ ही लिया. उन्होंने कहा कि मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं और मुझे कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं.

उमर अब्दुल्ला ने बताया कि डॉक्टर्स की सलाह पर वह घर में ही सेल्फ आइसोलेशन में हैं और लगातार ऑक्सीजन के स्तर और अन्य जरूरी चीज़ों की निगरानी कर रहे हैं.

फारूक अब्दुल्ला भी हुए थे कोरोना से संक्रमित बता दें नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और उमर अब्दुल्ला केे पिता फारूक अब्दुल्ला भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे. उन्हें बुधवार (7 अप्रैल ) को श्रीनगर के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इस बात की जानकारी देते हुए उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा था, ‘‘एसकेआईएमएस अस्पताल, श्रीनगर में भर्ती कराए जाने के पांच दिन बाद, मेरे पिता को आज शाम छुट्टी दे दी गयी. वह घर पर स्वास्थ्य लाभ करते रहेंगे. मेरे पिता और पूरा परिवार अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों का आभारी है.’’

फारूक और उमर ले चुके हैं कोरोना की पहली डोज  फारूक अब्दुल्ला जिस दिन अस्पताल से वापस घर लौटे थे उसी दिन उमर अब्दुल्ला ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी. बुधवार (7 अप्रैल) को उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी थी. फारूक अब्दुल्ला ने भी दो मार्च को कोविड टीका की पहली खुराक ली थी. 30 मार्च को फारूक अब्दुल्ला के कोरोना संक्रिमत होने की पुष्टि हुई थी.

यह भी पढ़ें:

कोरोना की चुनौती: कोविड-19 के खात्मे के लिए पीएम मोदी ने दिए ये 5 मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
तय समय से पहले ही खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, गर्मी बढ़ी तो AC गाड़ी में बैठ गए अभिजीत दीपके
तय समय से पहले ही खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, गर्मी बढ़ी तो AC गाड़ी में बैठ गए अभिजीत दीपके
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को कोर्ट से बड़ी राहत, 2024 जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में मिली रिहाई
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को कोर्ट से बड़ी राहत, 2024 जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में मिली रिहाई

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget