एक्सप्लोरर

Exclusive: 2024 में पीएम मोदी को कौन टक्कर देगा? उमर अब्दुल्ला ने बताया, पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने एबीपी न्यूज के शो प्रेस कॉन्फ्रेंस में मदरसों के सर्वे से लेकर, अनच्छेद 370 समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की.

Omar Abdullah Exclusive: जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने एबीपी न्यूज के शो प्रेस कॉन्फ्रेंस में मदरसों के सर्वे से लेकर, Article 370, ज्ञानव्यापी मस्जिद, पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर चुनाव और उन चुनावों में कश्मीर के सीएम फेस को लेकर बात की.

धारा 370 के मुद्दे को लेकर उमर अब्दुल्ला ने पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि हम किसी को सपने नहीं दिखाते हैं. पहले वो तय करें कि कौन, किसको सपने दिखा रहा है. हमें हुकुमत पर भरोसा नहीं है शायद कांग्रेस भी 370 नहीं वापस करेगी, लेकिन हम अपनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ते रहेंगे.

कश्मीर में बिगड़ जाता है माहौल
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार कब तक सुप्रीम कोर्ट के पीछे छुपेगी. सरकार हम से डर रही है. उमर ने कहा कि लेकिन हम इसके लिए सड़कों पर नहीं उतरेंगे क्योंकि यहां कश्मीर में माहौल बिगड़ते देर नहीं लगती है और मैं जानता हूं कि माहौल बिगड़ने से कश्मीर के आम लोगों को कितनी परेशानियां होती हैं. हम अपने नौजवान बच्चों के भविष्य के साथ नहीं खेलेंगे. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं धोखे की सियासत नहीं करता हूं. मैंने 370 को लेकर लोगों को कभी भी सपने नहीं दिखाए हैं.

'सीएम पद का नहीं है मोह'
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर में आने वाले चुनावों में सीएम पद की कुर्सी के लिए इलेक्शन नहीं लड़ रहे हैं. ये इलेक्शन ये साबित करने के लिए होगा कि 5 अगस्त 2019 को यहां जो हुआ वो गलत हुआ. उमर ने आगे कहा कि यहां पर विकास एक मुद्दा तो होगा पर वह बहुत ही मामूली मुद्दा होगा. उन्होंने कहा कि कश्मीर में चुनाव सेंटिमेंट पर लड़े जाते हैं. ये इलेक्शन भी सेंटिमेंट पर ही लड़ा जाएगा.

गुपकार एलायंस के मुद्दे पर क्या बोले अब्दुल्ला?
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमने ये फैसला सर्वसम्मति से लिया है. अभी हमारी एक मीटिंग हुई थी जिसमें हम सभी ने यह माना कि हमको चुनाव अलग-अलग लड़ना चाहिए लेकिन हमारे राजनीतिक उद्देश्यों में कोई बदलाव नहीं आया है.

पाकिस्तान को लेकर क्या बोले उमर?
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमारे झगड़े पाकिस्तान की फौज के साथ हैं, वहां की सरकार के साथ हैं, आईएसआई के साथ हैं लेकिन वहां की आम जनता के साथ नहीं हैं. मुश्किल दौर पर हमें किसी की भी मदद करनी चाहिए.

2024 में पीएम मोदी को कौन टक्कर देगा?
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 2024 में राहुल गांधी पीएम मोदी को अच्छी चुनौती दे पाएंगे क्योंकि नीतीश कुमार को बिहार के बाहर कोई भी नहीं जानता है. उनसे अच्छी चनौती तो अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी को दे देंगे. 

Mohali MMS Scandal: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस कांड में शिमला से हिरासत में लिया गया युवक, जानिए मामले का पूरा अपडेट

Lok Sabha Election 2024: अश्विनी चौबे का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- यूपी में तो वो औंधे मुंह गिरेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget