एक्सप्लोरर

मुंबई में ओला-उबर के ड्राइवर आज वापस ले सकते हैं हड़ताल

मुंबई में हड़ताल पर गये ओला-ऊबर के ड्राइवरों का कहना है कि कंपनी ने वादा किया था कि प्रति महीने 1, 25000 का बिजनेस मिलेगा, लेकिन ड्राइवर घाटे में गाड़ी चला रहे हैं. ड्राइवरों की हड़ताल की वजह से कैब का इस्तेमाल करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मुंबई: ऐप बेस्ड कैब कंपनी ओला और उबर के ड्राइवरों की मुंबई में बेमियादी हड़ताल जारी है. हड़ताल की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हर रोज ऐप आधारित कैब सेवा का इस्तेमाल कर दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. हालांकि ड्राइवर हड़ताल खत्म करने को लेकर आज फैसला ले सकते हैं राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के आह्वान पर कैब ड्राइवर हड़ताल पर गये हैं. महाराष्ट्र नवनिर्माण वाहतुक सेना के अध्यक्ष संजय नाइक ने कहा, ''ऐप के जरिए कैब मुहैया कराने वाली कंपनियों से बातचीत जारी है. हड़ताल (खत्म करने) को लेकर आज फैसला हो सकता है.'' नाइक ने कहा कि ओला और उबर के लिए कैब चलाने वाले ड्राइवरों की कम आमदनी के विरोध में हड़ताल बुलाई गई. ओला-उबर ड्राइवरों की क्या है मांग? एमएनएस (मनसे) नेता नाइक ने बताया कि इन कैब के ड्राइवर अपने गिरते कारोबार के कारण लागत भी नहीं वसूल पा रहे. ओला ऊबर ड्राइवरों का कहना है कि कंपनी ने वादा किया था कि प्रति महीने 1, 25000 का बिजनेस मिलेगा, लेकिन ड्राइवर घाटे में गाड़ी चला रहे हैं, ओला ऊबर ने खुद अपनी ही गाड़ियां लगा दी हैं जिससे वो पिक अप अपनी गाडियों को देते हैं और बाद में दूसरी गाड़ियों को, इसके साथ ही इनकी मांग है कि ब्लैकलिस्ट किए हुए ड्राइवरों को दोबारा काम पर रखा जाए. इन मांगो के चलते मुंबई में करीब एक लाख 10 हजार ओला उबर के रजिस्टर्ड ड्राइवर हैं जो हड़ताल पर है. करीब 45000 ओला ऊबर की गाडियां शहर में चलती है. उबर ने क्या कुछ कहा? उबर ने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है. कंपनी ने एक बयान में कहा, ''हम अपने ग्राहकों और ड्राइवर समुदाय से कुछ लोगों के समूह की ओर से पैदा की गई दिक्कत के लिए खेद प्रकट करते हैं. हम शहर की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और सुनिश्चित करेंगे कि ड्राइवर साझेदारों को कमाई के स्थिर मौके मिलना जारी रहे और यात्रियों को शहर में सुविधाजनक विकल्प मुहैया कराते रहें.'' उबर ने बंबई हाईकोर्ट की ओर से यूनियनों, उनके नेताओं और अन्य पर उबर ड्राइवर साझेदारों की गतिविधियां बाधित करने पर लगाई रोक की तरफ इशारा किया. ओला के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को पुलिस की ओर से बताया गया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं. शहर की सबसे बड़े टैक्सी यूनियन मुंबई टैक्सीमेन यूनियन ने कहा कि वह हड़ताल का समर्थन नहीं कर रहा. यूनियन के महासचिव ए एल क्वाड्रोस ने कहा, ''हम हड़ताल का समर्थन नहीं कर रहे. ओला और उबर ने शरारती टैक्सी ड्राइवरों को रखा हुआ है और जब वे सड़कों पर नहीं थे तो यातायात सुचारू रूप से चल रहा था.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget