एक्सप्लोरर

ईरान के साथ तेल खरीद लगभग बंद, आखिरी फैसला नई सरकार करेगी

अमेरिकी पाबंदियों के बीच ईरानी तेल खरीद को लगभग बंद कर चुके भारत ने साफ कर दिया कि इस बारे में अंतिम फैसला चुनाव बाद आने वाली अगली सरकार करेगी.

नई दिल्लीः भारत में चल रहे आम चुनावों की आपाधापी और नतीजों के इंतजार के बीच अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर चल रहे कुछ तनाव नई सरकार के लिए भी सिरदर्द साबित हो सकते हैं. इनमें एक अहम मुद्दा है नाभिकीय समझौते और अंतर्राष्ट्रीय पाबंदियों को लेकर ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव. ऐन चुनावों के बीच भारत आए ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की. उनका यह दौरा ऐसे वक्त हुआ है जब भारत की तरफ से इस महीने तेल खरीद का कोई ऑर्डर नहीं दिया गया.

हालांकि नई दिल्ली का मन टटोलने के लिए आए ईरानी विदेश मंत्री के हाथ कोई खास भरोसा नहीं लगा. अमेरिकी पाबंदियों के बीच ईरानी तेल खरीद को लगभग बंद कर चुके भारत ने साफ कर दिया कि इस बारे में अंतिम फैसला चुनाव बाद आने वाली अगली सरकार करेगी. ईरान सरकार के अंतर्राष्ट्रीय संपर्क की कड़ी में भारत आए जरीफ ने करीब एक घंटे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की. इससे पहले वो रूस, चीन, तुर्कमेनिस्तान समेत कुछ अन्य देशों का दौरा बीते दिनों कर चुके हैं.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री ने ईरानी मेहमान को बताया कि “भारत में इस वक्त चुनाव चल रहे हैं. लिहाजा तेल खरीद के मुद्दे पर अंतिम फैसला 23 मई के नतीजों के बाद गठित होने वाली सरकार लेगी. भारत अपने व्यावसायिक हितों, ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक सरोकारों के मद्देनजर ही निर्णय करेगा.”

भारतीय विदेशमंत्री से मुलाकात के पहले मीडिया को दिए बयान में ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत एक महत्वपूर्ण सहयोगी देश है और उससे हमारे आर्थिक, राजनीतिक और क्षेत्रिय हित जुड़े हैं. भारत के साथ हम लगातार विभिन्न मुद्दों पर संवाद करते रहते हैं. मैं भारतीय विदेश मंत्री के साथ मुलाकात में इस क्षेत्र के हालिया घटनाक्रम और द्विपक्षीय संबंधों पर बात होगी.

इस बीच अप्रैल 2018 में अमेरिका द्वारा भारत औऱ चीन को ईरानी तेल खरीद में दी गई रियायत वापस लिए जाने के बाद से नई दिल्ली ने कोई नया खरीदी ऑर्डर नहीं जारी किया है. इसके चलते ईरान से होने वाली तेल खरीद लगभग बंद हो गई है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत केवल अमेरिकी पाबंदियों से नाइत्तेफाकी के नाम पर अपनी कंपनियों के लिए जोखिम लेने के मूड़ में कतई नहीं है. ईरान को भी यह समझाने का प्रयास किया गया है कि भारत को अनचाहे यह फैसला लेना पड़ रहा है क्योंकि ऐसा न करने पर उसके आर्थिक नुकसान का खतरा बड़ा है. मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक भारत की फिक्र अपनी सरकारी कंपनियों के विदेश में मौजूद निवेश को लेकर हैं. अमेरिकी पाबंदियों के बावजूद तेल खरीदने पर भारत की सरकारी तेल कंपनियों को जोखिम मोल लेना होगा और किसी तरह की कार्रवाई होने पर नुकसान भी भारी होगा.

महत्वपूर्ण है कि, ईरान के तेल का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीददार देश भारत है. वर्ष 2010-11 तक भारत सउदी अरब के बाद सबसे ज्यादा तेल ईरान से ही खरीदता रहा है. हाल के वर्षों में ईरान का स्थान तीसरा रहा है. पेट्रोलियम खरीद के आंकड़ों के मुताबिक मार्च, 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में भारतीय तेल कंपनियों ने ईरान से जितनी मात्रा में तेल खरीदी है वह मार्च, 2018 को समाप्त वित्त वर्ष के मुकाबले पांच फीसद ज्यादा है.

भारत और ईरान के बीच केवल तेल खरीद ही नहीं चाबहार बंदरगाह विकास परियोजना भी अहम मुद्दा है. अमेरिकी पाबंदियों से फिलहाल इस परियोजना को रियायत हासिल है.सूत्रों के मुताबिक भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों की मुलाकात में चाबहार परियोजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई.

अमेरिकी के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने 18 मई 2018 को ईरान के साथ ओबामा सरकार के राज में हुए नाभिकीय समझौते या जॉइंट कॉम्प्रिहैंसिव प्लान ऑफ एक्शन( जेसीपीओए) से बाहर निकलने का ऐलान किया था. साथ ही नवंबर 2018 में ईरान के खिलाफ पाबंदियों का भी ऐलान किया था. इसमें यूरोपीय संघ समेत कई हिस्सेदार पक्ष समाधान निकालने की कोशिश कर रहे थे. मगर बीते दिनों अमेरिका द्वारा फारस की खाड़ी में नौसैनिक बेड़ा भेजने के बाद से तनाव और बढ़ा और ईरान ने भी 8 मई को ऐलान किया कि वो जेसीपीओए की शर्तों में संशोधन करेगा. ईरान की फिक्र इस बात को लेकर है कि यदि उसका तेल आयात 15 लाख बैरल प्रति दिन से नीचे गिरा तो नाभिकीय समझौते में रहने की शर्ते टूट जाएंगी और उसपर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध और सख्त हो जाएंगे.

'फाल्कन स्लेयर्स' के नाम से भी जानी जाएगी अभिनंदन की 51वीं स्कॉवड्रन, पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया था

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, पूछा- बारिश में क्या सभी विमान रडार से गायब हो जाते हैं?

माफी की शर्त पर SC ने प्रियंका शर्मा की रिहाई के दिए आदेश, ममता का मीम पोस्ट करने पर हुई थी गिरफ्तार

मणिशंकर अय्यर ने PM मोदी के लिए 'नीच आदमी' वाले बयान को सही ठहराया, BJP बोली- नाश तय है

गृह मंत्री राजनाथ सिंह का दावा- बीजेपी को 2014 की तुलना में अधिक सीटें मिलेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget