एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सरकार लापरवाह, संसदीय स्थाई समिति की बैठक में 29 में से सिर्फ 4 सदस्य पहुंचे

अधिकारियों के लचर रवैये से नाराज समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल ने उनकी जगह आए अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई. पाल ने इन अधिकारियों से पूछा कि एक संवेदनशील और अहम मसले पर क्या ये रवैया ठीक है.

नई दिल्लीः दिल्ली में प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल है लेकिन इसको लेकर सरकार का रुख कितना लचर है इसकी बानगी आज संसदीय स्थाई समिति की बैठक देखने को मिली. इस मामले को देख रहे कई बड़े अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे. शहरी विकास मंत्रालय से जुड़ी संसदीय स्थाई समिति की बैठक में आज शहरी विकास मंत्रालय के सचिव के अलावा पर्यावरण मंत्रालय के सचिव , दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और दिल्ली के तीनों नगर निगमों के आयुक्तों को भी बुलाया गया था.

इसके अलावा एनडीएमसी के चेयरमैन और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष को भी तलब किया गया था लेकिन समिति की बैठक में पर्यावरण मंत्रालय , डीडीए और तीनों नगर निगमों का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा. उनकी जगह पर्यावरण मंत्रालय की ओर से एक उपसचिव स्तर का अधिकारी ही बैठक में पहुंचा. शहरी विकास मंत्रालय के सचिव भी नहीं पहुंचे लेकिन सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि सचिव ने अनुपस्थित रहने की जानकारी पहले ही दे दी थी और उनकी जगह अतिरिक्त सचिव स्तर का अधिकारी बैठक में पहुंचा था.

समिति के अध्यक्ष ने जताई नाराज़गी, लगाई लताड़ सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों के इस लचर रवैये से नाराज समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल ने उनकी जगह आए अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई. पाल ने इन अधिकारियों से पूछा कि एक संवेदनशील और अहम मसले पर क्या ये रवैया ठीक है. सूत्रों के मुताबिक पाल के अलावा कई अन्य सदस्यों ने भी संसदीय समिति के प्रति अधिकारियों के ऐसे रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई. अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज़ समिति की बैठक बीच में ही खत्म करने का फ़ैसला लिया गया. समिति की अगली बैठक 20 नवम्बर को हो सकती है.

केवल 4 सदस्य बैठक में पहुंचे प्रदूषण को लेकर माननीय सांसदों की भी रुचि कितनी है इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि समिति में शामिल 29 सदस्यों में से केवल 4 सदस्य बैठक मौजूद थे. जो सदस्य मौजूद थे उनमें समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल , संजय सिंह, सी आर पाटिल और हुसैन मसूदी शामिल हैं. ताज्जुब की बात ये है कि समिति के सदस्य गौतम गम्भीर जो खुद पूर्वी दिल्ली के सांसद हैं , बैठक में नहीं पहुंचे.

लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत करेगी समिति एबीपी न्यूज़ को समिति के एक सदस्य ने बताया कि अधिकारियों के एक लचर रवैये का मसला लोकसभा अध्यक्ष के सामने उठाया जाएगा. समिति की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को जल्द ही इस बारे में एक पत्र भी लिखे जाने की संभावना है.

जिन चार सांसदों ने बैठक में शिरकत की उनमें अध्यक्ष जगदंबिका पाल, अनंतनाग से नेशनल कांफ्रेस के सासंद हुसैन मसूदी, लोकसभा नवसारी से बीजेरी सासंद सीआर पाटिल और दिल्ली से राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें

दिल्ली: चुनाव से पहले केजरीवाल का एक और फ्री कार्ड, जानें किसे होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget