एक्सप्लोरर

OFB ने इजरायल की मदद से 25 हेवी मशीन गन बनाकर नौसेना और कोस्टगार्ड को सौंपी | जानें खासियत

ये मशीनगन्स रिमोट के जरिए लक्ष्य को भेद सकती हैं. रेज फाउंडर, थर्मल इमेजर और सीसीडी कैमरा से लैस ये गन्स दिन और रात दोनों में भी इस्तेमाल की जा सकती है.

नई दिल्ली: ऑर्डेनेंस फैक्ट्री बोर्ड यानि ओएफबी ने इजरायल की मदद से 25 हेवी मशीन गन बनाकर नौसेना और कोस्टगार्ड को सौंप दी हैं. इन रिमोट कंट्रोल मशीन गन्स को समुद्री जहाज में लगाया जाता है. ओएफबी के मुताबिक, 12.7 एमएम की ये 2-नाटो स्टैंडर्ड हैवी मशीन गन, जिन्हें स्टैबेलाइजड रिमोट कंट्रोल गन (एसआरसीजी) भी कहा जाता है तमिलनाडु के त्रिचापल्ली की ऑर्डेनेंस फैक्टी त्रिची में बनाई गई हैं. इसके लिए इजरायल की एलबिट-सिस्टम्स ने ओएफबी को हैवी मशीनगन की तकनीक सौंपी थी (ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी यानि टीओटी).

इन 25 एसआरसीजी गन्स में से 15 नौसेना को और 10 कोस्टगार्ड को दी गई हैं. शनिवार को त्रिचापल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान ओएफबी ने इन मशीनगन्स को नौसेना और कोस्टगार्ड के अधिकारियों को सौंपी.

ओएफबी के मुताबिक, ये एसआरसीजी मशीन गन्स मरीन एपलीकेशन (ऑपरेशन्स) के लिए हैं और रिमोट के जरिए लक्ष्य को भेद सकती हैं. ये गन्स सीसीडी कैमरा, थर्मल-इमेजर और लेजर रेंज फाउंडर से लैस हैं. यही वजह है कि ये गन्स दिन और रात दोनों में इस्तेमाल की जा सकती हैं. ओएफबी के मुताबिक, इन एसआरसीजी गन्स के स्वेदशी निर्माण के लिए ऑर्डेनेंस फैक्ट्री त्रिची में आधुनिक एसेंबली लाइन और टेस्टिंग सुविधाएं लगाई गई हैं. इन मशीन-गन्स का चरणबद्ध तरीके से निर्माण किया जाएगा.

बता दें कि सरकार ने ओएफबी के कॉर्पोरेटाइजेशन (निगमीकरण) को मंजूरी दे दी है. इसके विरोध में ओएफबी की ट्रेड-यूनियन हड़ताल पर जाने की धमकी दी रही हैं. इस बावत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजधानी दिल्ली में ओएफबी के तीन कर्मचारी (सिविल-डिफेंस) संगठनों से बैठक भी की थी. इस बैठक में रक्षा मंत्री ने ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया था कि कॉरपोरेटाइजेशन के बाद ओएफबी में सरकार की 100 प्रतिशत भागीदारी रहेगी और सभी कर्मचारियों के हितों को ध्यान रखा जाएगा.

सरकार का मानना है कि ओएफबी की कार्य़प्रणाली को सुधारने के लिए कॉर्पोरेटाइजेशन किया जा रहा है. रक्षा मंत्री ने ये भी भरोसा दिलाया कि कर्मचारी संगठनों को अगर भविष्य में कोई शिकायत होती भी है तो सरकार द्वारा गठित एम्पावर्ड ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स उसपर जरूर ध्यान देगी.

Monsoon Session: कल संसद में हो सकता है हंगामा, किसान-महंगाई और वैक्सीन का मुद्दा रह सकता है हावी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget