एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: लाशों के ढेर बीच कोई बेटे तो कोई भाई की कर रहा तलाश... ओडिशा ट्रेन हादसे की खौफनाक दास्तान

Coromandel Express Derail: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें अभी तक अपनों के शव नहीं मिले हैं. अब तक इस हादसे में कुल 275 लोगों की मौत हो चुकी है.

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे को 2 दिन बीत चुके हैं. अब भी कई यात्रियों के परिवार वाले अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं. लगातार घटनास्थल पर राहत बचाव काम चल रहा है. हादसे में अब तक कुल 275 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 1100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. ओडिशा के अस्पतालों में घायलों, परिजनों और मदद के लिए पहुंचने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई है. 

इन सबके बीच एक ऐसा पिता भी है जो अपने बेटे की तलाश में लगा हुआ है. बिहार के पूर्णिया के रहने वाले 40 साल के दिहाड़ी मजदूर विजेंद्र ऋषिदेव ने इंडिया टुडे को बताया कि वह अपने बेटे की तलाश कर रहे हैं. उनका बेटा सूरज चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस के यात्रियों में से एक था. उन्हें यह भी नहीं पता कि उनका बेटा बचा है या नहीं. 

'नौकरी की तलाश में निकला था बेटा'

विजेंद्र ऋषिदेव ने कहा, "2 जून को हुई दर्दनाक दुर्घटना के बारे में पता चलते ही मैं ओडिशा के बालासोर के लिए रवाना हो गया था. मुझे पता नहीं था कि अपने बेटे या उसके शरीर को कहां ढूंढना है. सूरज ट्रेन में था और नौकरी की तलाश में चेन्नई जा रहा था. उसने हाल ही में 10वीं परीक्षा बिहार बोर्ड से पास की थी. मेरे दो बेटे हैं और सूरज उनमें सबसे बड़ा है. हादसे के बाद से ही मेरा सूरज से संपर्क टूट गया था."

'दुर्घटना से पहले हुई थी भाई से बात' 

वहीं, एक दूसरे यात्री के भाई मिथुन ऋषिदेव ने बताया कि उसका भाई भी कोरोमंडल एक्सप्रेस में ही था. दुर्घटना का शिकार होने से कुछ मिनट पहले ही उसने अपने भाई ललित से फोन पर बात की थी. स्थानीय लोगों की टीम ने उसे बचा भी लिया था लेकिन वह इतनी बुरी तरह से घायल था कि उसने तुरंत ही दम तोड़ दिया. 

'अब भी लापता है भाई का शव'

ललित भी बिहार के पूर्णिया का ही रहने वाला था. ललित दिहाड़ी मजदूर का काम करता था और चेन्नई जाने के लिए इस ट्रेन में बैठा था. उसके भाई ने बताया कि ललित का शव अभी भी लापता है. मिथुन उसकी तलाश में रविवार (4 जून) को बालासोर पहुंचा था. उसे अब तक केवल ललित का फोन मिला है, जिसे उसे बचाने वाले स्थानीय लोगों में से एक ने उसे दिया था. उसका शव अभी भी गायब है. 

ये भी पढ़ें: 

Odisha Train Accident: 'हमारे पास लिस्ट बढ़ रही, उनके पास घट रही', ओडिशा हादसे पर बोलीं ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget