एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: बालासोर में 15 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित घर पहुंचे यात्री बोले- हमें बचने की नहीं थी उम्मीद

Coromandel Express Derail: ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 261 हो गई है, जबकि कम से कम 900 लोग घायल हुए हैं.

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार (2 जून) शाम हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद अब तक 261 लोगों की मौत की खबर है. वहीं हादसे के 15 घंटे बाद रेस्कयू ऑपरेशन खत्म हो गया है और हादसे में बचे या कम घायल हुए कुछ यात्री अपने घर पहुंच गए हैं. इस दौरान एक परिवार के तीन सदस्य सुरक्षित घर लौटे, जिन्होंने हादसे के वक्त के भयानक मंजर के बारे में बताया. 

सुरक्षित लौटे परिवार के तीन सदस्यों ने बताया- ''हम खड़गपुर से चेन्नई जा रहे थे. बालासोर के पास ही हमें एक झटका लगा और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे. हमें समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है, हमें बचने की उम्मीद नहीं थी."

एक परिवार ऐसा भी...

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के गंगारामपुर क्षेत्र के एक निवासी की मौत के बाद एक स्थानीय ने बताया कि हमारे यहां से दो लोग नितिन राय और चंदन राय कोरोमंडल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे. हमें जब रेल दुर्घटना की खबर मिली तब हमने फोन किया, उस समय नितिन का फोन ऑन था. एक अन्य व्यक्ति ने फोन उठाकर बताया कि नितिन की दुर्घटनास्थल पर मौत हो चुकी है. दुर्घटना के बाद से चंदन राय से कोई संपर्क नहीं हो पाया है.

वहीं मृतक की मां का कहना है कि मेरे बेटे की बालासोर रेल दुर्घटना में मौत हो गई. वह चेन्नई जाने के लिए घर से निकला था. उसकी उम्र 26 साल थी, उसके दो बच्चे थे, उनके सिर से पिता का साया उठ गया.

इसके अलावा बालासोर ट्रेन हादसे के बाद एक रूला देने वाली तस्वीर भी सामने आई है. एक चश्मदीद ने बताया कि एक बच्चे के मां-बाप मर चुके थे, जिसके बाद उसने भी अपनी रो-रोकर जान दे दी, जो कि बेहद ही खौफनाक हादसा था. 

कैसे हुआ ये ट्रेन हादसा

2 जून की शाम जब बेंगलुरू-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस हावड़ा की ओर जा रही थी तो इसी दौरान कई डिब्बे पटरी से उतरकर गिर गए. वहीं दूसरी ओर शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस इस एक्सप्रेस के डिब्बों से टकरा गई. इसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे सामने से आ रही मालगाड़ी के डिब्बों से भी टकरा गए. ये दर्दनाक हादसा बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन के पास हुआ.

यह भी पढ़ें:-

ओडिशा में एक दिन का राजकीय शोक घोषित, नहीं मनाया जाएगा कोई उत्सव, ट्रेन हादसे में 233 लोगों के शव बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget