एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: 'सीबीआई जांच से नहीं निकलेगा कोई नतीजा, मैंने पहले भी...', ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच पर ममता बनर्जी

Coromandel Express Derail: ओडिशा में ट्रिपल ट्रेन हादसे की जांच का मांग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीबीआई से की है, जिसपर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है.

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रिपल ट्रेन एक्सीडेंट के लिए सीबीआई जांच की मांग हो रही है. ये मांग रेलवे की ओर से की गई है. अब इस मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की चीफ ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया भी आई है. उनका मानना है कि इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराने से कोई समाधान नहीं निकलेगा.

सीएम बनर्जी ने यह बात सोमवार (5 जून ) को राज्य के संचालित अस्पताल एसएसकेएम में इलाज करवा रहे हादसे में जख्मी लोगों से मुलाकात करने के बाद कही है. उन्होंने कहा कि 12 साल पहले भी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. जिसके जांच के लिए वो इसे सीबीआई को सौंप थी लेकिन उसका कोई रिजल्ट नहीं निकला था. उस समय ममता बनर्जी रेल मंत्री थी और इसकी जांच सीबीआई को सौंपा गया था. 

'हम चाहते हैं कि लोग सच्चाई जानें'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगता है कि सीबीआई जांच का कोई नतीजा नहीं निकलेगा. साल 2010 के इस ट्रेन हादसे का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दुर्घटना में 148 लोगों की मौत हुई थी. ममता ने कहा, मैंने सैंथिया केस भी सीबीआई को सौंप दिया था. वहां भी कोई नतीजा नहीं निकला. सीबीआई आपराधिक मामलों की जांच करती है लेकिन यह एक दुर्घटना का मामला है. 

उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयोग जांच के लिए है, जो पहले भी ऐसा जांच करते थे. हम चाहते हैं कि लोग सच्चाई जानें. यह समय सच्चाई को दबाने का नहीं है. बल्कि इसके बजाय उन सभी के बारे में सोचना चाहिए जो अपने परिवार के सदस्यों को खो दिए हैं. 

देश की सबसे घातक दुर्घटना

बनर्जी ने आगे कहा कि अभी तक जिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, उसे सबसे पहले आईडेंटिफाई करना चाहिए. सीएम ने कहा, कई सारे लोगों के शव का अभी तक पहचान नहीं किया गया है. जहां तक मैं जानती हुं 120 लोगों के शव बिना पहचान के पड़ा हुआ है, जिसे पहले रिकवर करना चाहिए.

बंगाल के मुख्यमंत्री भयावह ट्रेन के हादसे में पीड़ित जख्मी लोगों से मुलाकात के दौरान कहा कि यह दशकों में देश का सबसे घातक दुर्घटना है. जिसमें कई लोगों ने अपना एक हाथ तो वहीं कई लोगों ने अपने पैर को खो दिया है. 

सीएम बनर्जी करेंगी कटक का दौरा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वह कल कटक का दौरा करेंगे. जहां बंगाल के 53 मरीज भर्ती हैं. सीएम ने कहा कि उनके राज्य में अब तक 76 शव लाए जा चुके हैं. वहीं राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में 206 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें 16 मरीज दूसरे राज्यों के हैं. 

बालासोर जिले में 2 मई की शाम को तीन ट्रेनों के बीच भयावह टक्कर हुई थी. बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच यह दुर्घटना शाम करीब 7 बजे बहनगा बाजार स्टेशन के पास हुई, जो कोलकाता से लगभग 250 किमी दक्षिण और भुवनेश्वर से 170 किमी उत्तर में है.

ये भी पढ़ें- Odisha Train Accident: रेलवे ने 2017 से 2022 के बीच सुरक्षा पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए- रिपोर्ट में दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget