एक्सप्लोरर

Odisha Lockdown News: ओडिशा में 1 जून तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, वीकेंड पर रहेगी पूर्ण तालाबंदी

ओडिशा में इससे पहले पांच मई से 19 मई तक के लिए 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था. हालांकि अब सरकार ने इसे 1 जून तक के लिए बढ़ा दिया है.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ओडिशा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाने का एलान किया है. अब राज्य में 19 मई से 1 जून सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा. इसके अलावा वीकेंड पर यानी शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक सब कुछ पूरी तरह से बंद रहेगा.

ओडिशा में इससे पहले पांच मई से 19 मई तक के लिए 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था. हालांकि अब सरकार ने इसे 1 जून तक के लिए बढ़ा दिया है. इस दौरान तमाम तरह की ज़रूरी सेवाएं जारी रहेंगी. ज़रूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के साथ आने जाने की मंज़ूरी दी गई है. ज़रूरी सेवाओं से जुड़े संस्थानों को भी खोलने की इजाज़त होगी.

ओडिशा में आज आए 10 हज़ार से ज्यादा नए केस

ओडिशा में 5 मई से लॉकडाउन लागू है, बावजूद इसके वहां कोरोना के केस में कमी नहीं आ रही है. आज राज्य में 10,321 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,33,302 हो गयी है जबकि संक्रमण से 22 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या 2,357 हो गयी है. ओडिशा में इस वक्त एक्टिव मरीजों की संख्या 1,04,539 हो गई है. 

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 10,321 नए मामलों में से 5,779 संक्रमितों की पुष्टि विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों से हुई और बाकी मरीजों की पुष्टि संक्रमित मरीज के संपर्क में आये लोगों की जांच के दौरान हुई.

खुर्दा जिले में सबसे अधिक 1,566 मामले आये, इसके बाद सुंदरगढ़ में 819 और कटक में 731 मामले आए. पांच जिलों में 100 से कम मामले आये, ढेंकानाल और मलकानगिरि दोनों जिलों में 77 मामले आये, सोनपुर में 73, गजपति में 56 और कंधमाल में 54 मामले आए.

स्वास्थ्य विभाग ने ट्विटर पर बताया, ‘‘यह बताते हुए दुख हो रहा है कि अस्पतालों में उपचार के दौरान कोविड-19 के 22 मरीजों की मौत हो गयी.’’

खुर्दा, बौध, कालाहांडी, नुआपाड़ा और सुंदरगढ़ में संक्रमण से तीन-तीन लोगों की मौत हुई जबकि गजपति, रायगढ़ा और कोरापुट जिलों में दो-दो लोगों की मौत हुई. बोलांगीर में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई.

इसके अलावा कोरोना वायरस से संक्रमित, पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित 53 मरीजों की मौत हो गई.

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल 11,821 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 5,26,353 हो गई है. ओडिशा में संक्रमण दर 5.76 प्रतिशत है.

सोमवार को 56,684 नमूनों के साथ अब तक 1.09 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है.

कोरोना से निपटने के लिए रोज होंगे 45 लाख टेस्ट, वैरिएंट्स की निगरानी के लिए खुलेंगी 17 नई लैब: सरकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के बीच विरोध में राहुल-प्रियंका का मार्च, PM आवास के पास नारेबाजी
LIVE: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के बीच विरोध में राहुल-प्रियंका का मार्च, PM आवास के पास नारेबाजी
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget