एक्सप्लोरर

ओडिशा विधानसभा में BJP विधायक ने की आत्महत्या करने की कोशिश, जानिए क्यों

ओडिशा विधानसभा में किसानों से धान खरीद में कथित कुप्रबंधन को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. हंगामें के दौरान ही बीजेपी विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्रही ने सैनिटाइजर पीने की कोशिश की. लेकिन पास बैठी बीजेपी विधायक कुसुम टेटे ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया.

भुवनेश्वरः ओडिशा विधानसभा में किसानों से धान खरीद में कथित कुप्रबंधन को लेकर हंगामेदार प्रदर्शन ने एक समय गलत रूप ले लिया. इस मुद्दे पर सरकार का विरोध कर रहे बीजेपी विधायक ने सदन में ही आत्महत्या करने के लिए सैनिटाइजर पीने की कोशिश की. देवगढ़ सीट से बीजेपी विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्रही ने उस समय सैनिटाइजर पीने की कोशिश की जब राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आर पी स्वैन धान खरीद पर बयान पढ़ रहे थे.

विपक्षी बीजेपी और कांग्रेस के सदस्यों ने भोजनावकाश से पहले सदन की कार्यवाही बाधित की, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने मंत्री से सदन में बयान देने को कहा. सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित होने के बाद जब शाम चार बजे फिर से शुरू हुई तो मंत्री ने बयान पढ़ना शुरू किया, तभी पाणिग्रही अपनी सीट से खड़े हुए और सैनिटाइजर की बोतल अपनी जेब से निकाली और पीने की कोशिश की.

पाणिग्रही के पास बैठी बीजेपी विधायक कुसुम टेटे ने पहले देवगढ़ के विधायक को ऐसा करने से रोका और इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री बी के अरुख और सरकार की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने हस्तक्षेप किया. फिर  बीजेपी विधायक से सैनिटाइजर की बोतल छीन ली.

किसानों को धान बेचने में हो रही मुश्किल-पाणिग्रही  इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पाणिग्रही ने कहा, ‘‘मैंने पहले ही इस मुद्दे पर आत्मदाह करने की धमकी दी थी. इसके बावजूद सरकार ने किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया, जो मंडियो में धान बेचने के लिए मुश्किलों का सामना कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे विधानसभा क्षेत्र में मुझसे पहले लोग आत्महत्या करने की धमकी दे रहे हैं, इसलिए मैंने सदन में सैनिटाइजर पीकर ऐसा करने का फैसला किया.’’

भाजपा विधायक ने कहा कि यहां तक सरकार भी किसानों के हित में कार्य करने के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन जमीनी सच्चाई अलग है. पाणिग्रही ने कहा, ‘‘ मेरे पास यह सख्त कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था’’

पाणिग्रही सेहत अच्छी और स्थिर पाणिग्रही का तुरंत डॉक्टरों ने मेडिकल टेस्ट किया और कहा कि उनकी सेहत अच्छी और स्थिर है. हालांकि, सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ सदस्य एवं बालासोर जिले के भोगराई सीट से विधायक अनंत दास ने कहा कि ‘‘विधायक का यह कृत्य अस्वीकार्य है.’’

धान खरीद के मुद्दे पर हंगामा इससे पहले ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण शुक्रवार को धान खरीद के मुद्दे पर हंगामे के साथ शुरू हुआ. विपक्षी भाजपा एवं कांग्रेस के सदस्यों ने धान खरीद में राज्य सरकार द्वारा कुप्रबंधन करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की एवं शोरगुल किया.

विधानसभा में प्रश्नकाल की जैसे ही शुरुआत हुई पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे दोनों पार्टियों के विधायक धान खरीद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए. हंगामा देख विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने पहले पूर्वाह्न 11 बजकर 30 तक मिनट के लिए और बाद में शाम चार बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. उल्लेखनीय है कि 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में बीजद के 113 सदस्य हैं जबकि भाजपा के 22, कांग्रेस के नौ, माकपा का एक और एक निर्दलीय विधायक है.

कांग्रेस विधायक दल के नेता ने बयान को बताया मजाक कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने मंत्री के बयान को ‘मजाक’ करार दिया. ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण नौ अप्रैल तक जारी रहेगा. विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ताराप्रसाद बाहिनीपति ने सदन से बाहर कहा, ‘‘हम सदन की कार्यवाही तबतक चलने नहीं देंगे जबतक सरकार राज्य की विभिन्न मंडियों में धान की खरीद पूरी नहीं कर लेती. विधानसभा अध्यक्ष को तत्काल धान खरीद करने का निर्देश देना चाहिए.’’ बहिनीपति एवं अन्य कांग्रेस विधायकों ने सदन में अध्यक्ष के आसन के समक्ष आकर विरोध प्रदर्शन किया.

किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए कदम नहीं उठाने का आरोप कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने कहा, ‘‘ सरकार ने विभिन्न मंडियों से धान खरीद नहीं कर जनता और विपक्षी पार्टियों को धोखा दिया है क्योंकि बजट सत्र के पहले चरण के दौरान हुई सर्वदलीय बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया था.’’

भाजपा सदस्यों ने भी इस मुद्दे को उठाया और सदन में कांग्रेस विधायकों के साथ विरोध करते हुए सरकार से विभिन्न मंडियों से धान की तुरंत खरीद करने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है.

मंत्री ने हालांकि, अपने जवाब में राज्य सरकार का बचाव किया और दावा किया कि ओडिशा सरकार धान खरीद के लिए सभी कदम उठा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘ सभी पंजीकृत किसानों से धान खरीदने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. विभिन्न जिलों में धान खरीद में अनियमितता की जांच कराई जा रही है.’’

यह भी पढ़ें बंगाल सरकार ने EC को सौंपी रिपोर्ट- ममता बनर्जी पर किसी तरह के हमले का जिक्र नहीं

क्वाड शिखर बैठक के दौरान उठा भारत-चीन तनाव का मुद्दा, सभी ने किया नई दिल्ली का समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget