एक्सप्लोरर

ओडिशा: कालाहांडी में हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद, पांच नक्सली ढेर

मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई. एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए पांच माओवादियों में चार महिलाएं शामिल हैं. छह हथियार भी बरामद हुए हैं.

भुवनेश्वर: ओडिशा के कालाहांडी जिले में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद हो गए. पुलिस ने बताया कि कालाहांडी-कंधमाल सीमा पर भंडारंगी सिरकी वन क्षेत्र में बुधवार को हुई मुठभेड़ में पांच माओवादी भी मारे गए.

एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के दो कर्मी, मयूरभंज के 28 साल के सुधीर कुमार तुडु और अंगुल जिले के 27 साल के देबाशीश सेथी शहीद हो गए. इनमें से एक पहले घायल हो गए थे और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई. वहीं, दूसरे कर्मी का शव क्षेत्र में तलाश अभियान के दौरान मिला. उन्होंने बताया कि इस घटना में मारे गए माओवादियों में चार महिलाएं हैं.

अधिकारी ने बताया कि ये सभी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) बनसाधरा-गुमसर-नगाबली खंड से ताल्लुक रखते थे. कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक बी गंगाधर ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से छह हथियार भी बरामद हुए हैं.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के साथ मिलकर मंगलवार को अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि एसओजी और डीवीएफ की दो संयुक्त टीमें अभियान का हिस्सा थीं.

अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई. करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चली. पुलिस ने बताया कि इसी तरह के एक अभियान में पांच जुलाई को कंधमाल जिले के सिरला रिजर्व वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो महिलाओं समेत पांच माओवादियों को मार गिराया था. इसी क्षेत्र में 23 जुलाई को दो और माओवादियों को मार गिराया गया था.

कंगना रनौत के दफ्तर में की गई कार्रवाई को BMC ने सही बताया, HC से कहा- अवैध निर्माण को गिराया गया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फ्री कश्मीर, फ्री शरजिल...', जामिया में आपत्तिजनक नारे और प्रदर्शन, हिरासत में इमरान मसूद
'फ्री कश्मीर, फ्री शरजिल...', जामिया में आपत्तिजनक नारे और प्रदर्शन, हिरासत में इमरान मसूद
LIVE: इमरान मसूद को जामिया से पुलिस ने हिरासत में लिया, छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे थे
LIVE: इमरान मसूद को जामिया से पुलिस ने हिरासत में लिया, छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे थे
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget