एक्सप्लोरर

Odisha Accident: दो बाइकों को टक्कर मारने के बाद ऑटो रिक्शा से टकराई तेज रफ्तार SUV, 7 की मौत... CCTV में कैद हुआ ओडिशा का सड़क हादसा

Odisha Accident News: ओडिशा में एक भीषण सड़क हादसा में सात लोगों की जान चली गई है. SUV, ऑटोरिक्शा और दो बाइक्स टकराई हैं. CM नवीन पटनायक ने दुर्घटना पर दुख जताया है और वित्तीय मदद की घोषणा की है.

Odisha Accident CCTV Footage: ओडिशा में एक भीषण सड़क हादसा में सात लोगों की जान चली गई है. घटना शुक्रवार (26 जनवरी) की है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक तेज रफ्तार एसयूवी ने दो मोटरसाइकिल सहित एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी. इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई है.

घटना ओडिशा के कोरापुट जिले की बताई जा रही है. इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटना पर दुख जताया है और वित्तीय मदद की घोषणा की है. घटना में कुछ और लोगों के भी घायल होने की सूचना है जिनका इलाज चल रहा है.

तेज रफ्तार SUV ने की दुर्घटना
सीसीटीवी में देखा जा‌ सकता है कि सिंगल लेन सड़क पर यह दुर्घटना हुई है. एक एसयूवी तेज रफ्तार में आती नजर आ रही है. जैसे ही एसयूवी ऑटोरिक्शा को ओवरटेक करने के लिए आगे बढ़ी, तभी सड़क के बीच में आ रहे दो बाइक सवारों की एसयूवी से टक्कर हो गई. उसी समय ऑटो भी इसी दुर्घटना की चपेट में आ गई. इस टक्कर के बाद एसयूवी और ऑटो रिक्शा सड़क के पास खेत में जा गिरे. तीनों वाहनों में सवार लोग खून से लथपथ होकर गिरकर छटपटाने लगे‌ थे. नजर पड़ते ही तुरंत स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव अभियान में जुट गए थे.

मौके पर तीन लोगों की गई जान
पुलिस ने कहा कि दुर्घटनाग्स्त हुए तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि और कितने लोग घायल हैं.

मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और वित्तीय मदद की घोषणा की है. मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है. सीएम पटनायक ने घायलों की बेहतर चिकित्सा के भी निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, AAP के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश, दिया 25 करोड़ का ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget