एक्सप्लोरर

Dakota Planes: ‘डकोटा’ विमान जल्द पहुंचेगा ओडिशा, पायलट रहे पूर्व सीएम बीजू पटनायक ने कभी इसी से चलाया था 'सीक्रेट मिशन'

Odisha News: बीजू बाबू के चहेते विमान डकोटा को कोलकाता एयरपोर्ट से भुवनेश्वर लाने की तैयारी शुरू हो गई है. प्रदेश के चार इंजीनियर अब डकोटा के उपकरण को खोल रहे हैं.16 जनवरी को ओडिशा पहुंच सकता है.

Dakota Planes History: कोलकाता हवाईअड्डे पर दशकों से जर्जर हालत में पड़ा ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का ‘डकोटा’ विमान 16 जनवरी को ओडिशा पहुंच सकता है. बीजू पटनायक इस विमान का उपयोग किया करते थे. इतिहासकार अनिल धीर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने 1947 में इंडोनेशिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री सुतन सजहरिर को सुरक्षित निकालने के लिए इस विमान का इस्तेमाल किया था.

बुधवार को कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे पर चार सदस्यीय तकनीकी दल विमान के कलपुर्जों को अलग-अलग करना शुरू करेगा और इसे सड़क मार्ग से ओडिशा ले जाया जाएगा.

कौन थे बीजू पटनायक 

विमान को यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निर्धारित स्थान पर रखा जाएगा. बीजू पटनायक ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पिता थे. गौरतलब है कि डकोटा, एक सैन्य परिवहन विमान है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने 1.1 एकड़ जमीन आवंटित की है, जहां डकोटा विमान को जनता के देखने के लिए रखा जाएगा.

कितना बड़ा है डकोटा विमान

ओडिशा के वाणिज्य एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि डकोटा विमान लगभग 64 फुट, 8 इंच लंबा है और इसके पंख 95 फुट तक फैले हुए हैं. अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी दल यहां हवाईअड्डे पर विमान को दोबारा जोड़ने और मरम्मत का काम करेगा.

'सीक्रेट मिशन' को दिया था अंजाम

इतिहासकार ने कहा कि एक समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ होने के अलावा, बीजू पटनायक एक कुशल पायलट थे, जिन्होंने उच्च जोखिम वाले अभियानों को अंजाम दिया था. उन्होंने कहा कि बीजू पटनायक ने विमान के जरिये गुप्त रूप से भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया था.

कलिंग एयरलाइंस की स्थापना  

इंडोनेशिया ने सुतन सजहरिर को बचाने के लिए दो बार बीजू पटनायक को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भूमिपुत्र' से अलंकृत किया था. सक्रिय राजनीति में आने से पहले बीजू पटनायक ने कलिंग एयरलाइंस की स्थापना की थी जो कलकत्ता से संचालित होती थी. वह ब्रिटिश शासन के तहत रॉयल इंडियन एयर फोर्स के सदस्य भी थे.

ये भी पढ़ें- Lakshadweep: लक्षद्वीप के कांग्रेस सांसद मोहम्मद फैजल को 10 साल की सजा, हत्या के प्रयास का है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget