एक्सप्लोरर

एग्जाम से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मैथ्स के सवाल, ओडिशा बोर्ड ने कहा- पेपर लीक के सबूत नहीं

Odisha Paper Leak News: ओडिशा बोर्ड ने पेपर लीक को लेकर पूरी तैयारी की हुई है. हालांकि, इसके बाद भी बोर्ड पर पेपर लीक के आरोप लग रहे हैं.

Odisha Paper Leak: देशभर में इन दिनों बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं. इस बीच पेपर लीक की घटनाओं की भी जानकारी सामने आ रही है. ओडिशा में इंग्लिश के पेपर लीक के आरोपों के बीच मैथ्स का क्वेश्चन पेपर सोशल मीडिया पर सोमवार (26 फरवरी) को वायरल हो गया. 10वीं के मैथ्स के क्वेश्चन पेपर को कथित तौर पर सोशल मीडिया के कई ग्रुप्स में सर्कुलेट होते हुए देखा गया. वर्तमान में हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) एग्जाम यानी 10वीं की परीक्षा चल रही हैं. 

बोर्ड पर आरोप लग रहे हैं कि 10वीं के मैथ्स के एग्जाम खत्म होने से पहले ही क्वेश्चन पेपर के सी और डी सेट क्योंझर जिले सहित राज्य के कई अन्य जगहों पर सर्कुलेट होने लगे. इन्हें अलग-अलग ग्रुपों के जरिए राज्यभर में वायरल किया जाने लगा. जिन स्टूडेंट्स ने एग्जाम से पहले इन क्वेश्चन पेपर को देखा था, वो जब एग्जाम देने आए तो उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर देखे से सी और डी सेट एग्जाम में दिए गए सेट से बिल्कुल मेल खा रहे हैं. 

छात्रों ने क्या कहा? 

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कटक में परीक्षा देने पहुंचे एक छात्र ने कहा, 'हमें क्वेश्चन पेपर का सी और डी सेट मिला है. जिन सवालों को हमने एग्जाम हॉल में हल किया है, वो बिल्कुल वैसे ही हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे.' छात्रों ने कहा कि बोर्ड को पेपर लीक के आरोपों के बीच फिर से पेपर करवाकर दबाव बनाने के बजाय, उन स्टाफ और स्टूडेंट्स को सजा देनी चाहिए, जो उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए जिम्मेदार हैं. 

ओडिशा बोर्ड ने पेपर लीक पर क्या कहा? 

हालांकि, बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने पेपर लीक के आरोपों से इनकार किया है. बोर्ड के उपाध्यक्ष निहार रंजन मोहंती ने कहा, 'अभी तक किसी भी क्वेश्चन पेपर के लीक होने का कोई सबूत नहीं है. ऐसा लगता है कि यह छात्रों को गुमराह करने और बोर्ड की छवि खराब करने के इरादे से कुछ शरारती तत्वों को हरकत है. हालांकि, हमने क्योंझर के जिला शिक्षा अधिकारी को इस मुद्दे को देखने के लिए कहा गया है.'

वहीं, भले ही बोर्ड की तरफ से पेपर लीक को लेकर सफाई दी गई है, लेकिन अभिभावक उनके स्पष्टीकरण से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं. उनका कहना है कि बोर्ड को इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए कि पेपर लीक की घटनाएं सामने नहीं आएं. पैरेंट्स ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है. 

यह भी पढ़ें: भारत में पेपर लीक कितनी गंभीर समस्या? जानिए कहां कितने एग्जाम हुए रद्द, अब कैसे नकेल कसने की तैयारी में सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget