एक्सप्लोरर

Odisha Assembly Elections 2024: ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

BJP Candidates List For Odisha: ओडिशा में 13 मई और 20 मई को विधानसभा चुनाव 2024 होने हैं. इसके लिए बीजेपी ने 6 उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी की है.

BJP Candidates List: ओडिशा में लोकसभा चुनाव 2024 के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार (02 मई) को उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम हैं जिन्हें टिकट मिला है.

राज्य में 13 और 20 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घासीपुरा से शंभूनाथ राउत, भोगराई से आशीष पात्रा, भंडारीपोखरि से सुधांशु नायक, बरी से उमेश चंद्र जेना, बाराबती-कटक से पूर्णचंद्र महापात्र और बेगुनिया से प्रकाश चंद्र रणबिजुली का नाम शामिल है. इस साल जून में ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. राज्य में 147 विधानसभा सीटें हैं और यहां सत्ता पर काबिज होने के लिए 74 सीटों की जरूरत होती है. ऐसे में बीजेपी सत्ता में आने की पुरजोर कोशिश कर रही है.

ओडिशा की सत्ता पर बीजेपी की नजर

बीजेपी की नजर इस बार लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा की ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने पर है. इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं. वहीं, ओडिशा में पार्टी के प्रभारी सुनील बंसल समेत बीजेपी के अन्य नेता दावा कर रहे हैं कि इस बार बीजेपी विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी और 80 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी. 

50 फीसदी वोट हासिल करने का रखा टारगेट 

इसके अलावा लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 21 में से 16 सीटें जीतने और राज्य में 50 फीसदी वोट हासिल करने का टारगेट रखा है. साथ ही पार्टी महिला मतदाताओं को लुभाने में भी लगी हुई है. पार्टी शक्ति वंदन कार्यक्रम के जरिए उन महिलाओं पर फोकस कर रही है जो सहायता समूह की सदस्य हैं. ओडिशा में महिलाओं की तादात की बात की जाए तो ये 70 लाख के आसपास है. इनमें से 6 लाख से भी ज्यादा महिलाएं सहायता समूह की सदस्य हैं. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: क्या बदरुद्दीन और रकीबुल ने पाकिस्तान में अदा की ईद की नमाज? हिमंत बिस्वा सरमा ने क्यों किया ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 Live: संसद पेपर लीक पर बवाल, केंद्र को घेरने की तैयारी में राहुल
LIVE: संसद पेपर लीक पर बवाल, केंद्र को घेरने की तैयारी में राहुल
Xप्लेन: CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget