एक्सप्लोरर

राज्यों को OBC List तैयार करने का अधिकार देने संबंधी संविधान संशोधन बिल लोकसभा से पास

OBC List: ‘संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021’ लोकसभा से पास हो गया है. इस बिल में राज्यों को OBC लिस्ट बनाने का अधिकार दिया गया है.

OBC List: राजनीतिक तौर पर अहम 105वां संविधान संशोधन विधेयक आज लोकसभा से पारित हो गया. अब बिल को राज्यसभा में पारित करवाया जाएगा. लोकसभा में इस बिल के ख़िलाफ़ एक भी वोट नहीं पड़ा लिहाज़ा ये सर्वसम्मति से पारित हो गया. बिल के पक्ष में 385 वोट पड़े. 

ऐसा कम ही होता है जब संसद में किसी बिल के ख़िलाफ़ एक भी वोट न पड़े. पेगासस और कृषि क़ानूनों के मुद्दे पर संसद की कार्यवाही में लगातार हंगामा करती आई विपक्षी पार्टियों ने पहले ही बिल के समर्थन का ऐलान कर दिया था . जाहिर है इस बिल के राजनीतिक परिणामों को देखते हुए कोई भी पार्टी इसके विरोध करने का रिस्क नहीं लेना चाहती थी .

हालांकि बिल पर चर्चा के दौरान सरकार और विरोधियों के बीच ज़ोरदार बहस भी हुई . जहां सरकार की ओर से बोलते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ बीरेंद्र कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ओबीसी के हितों को ध्यान में रखते हुए ये बिल लेकर आई है तो विपक्ष की ओर से बोलते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार से कहा कि इस बिल को लाने की नौबत भी सरकार की गलतियों के चलते ही आई है . चौधरी ने आरोप लगाया कि 2018 में राष्ट्रीय ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्ज़ा देने के क्रम में सरकार ने ही राज्यों से अपना ओबीसी लिस्ट बनाने का अधिकार छीन लिया था . 

बिल पर चर्चा के दौरान आरक्षण की सीमा पर लगी 50 फ़ीसदी पाबंदी को ख़त्म करने की भी मांग उठी . शिवसेना की ओर से बोलते हुए विनायक राउत ने सरकार से आरक्षण की सीमा पर लगी 50 फ़ीसदी की पाबंदी हटाने की मांग की . बिल पर वोटिंग के दौरान उन्होंने इससे जुड़ा एक संशोधन भी पेश किया लेकिन उसे खारिज कर दिया गया . 

वहीं बिल पर चर्चा में भाग लेते हुए जेडीयू सांसद ललन सिंह ने एक बार फिर जातीय जनगणना करवाए जाने की मांग की. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार 2021 की जनगणना के साथ-साथ जातीय जनगणना करवाए जाने की भी मांग कर रहे हैं.  पहले इस बिल को 127 वां संविधान संशोधन का नाम दिया गया था लेकिन बाद में इसे बदलकर 105 वां संविधान संशोधन विधेयक कर दिया गया . 

मध्य प्रदेश: चार दिन का सत्र दो दिन में खत्म, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का जमकर हंगामा, जल्दबाजी में निपटा सत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget