एक्सप्लोरर

जानिए क्या है OBC क्रीमी लेयर, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को फिर से परिभाषित करने का दिया आदेश

ओबीसी की क्रीमी लेयर को तय करने के कुछ नियम बनाए गए हैं. सालाना 8 लाख रुपये से कम की इनकम वाले ओबीसी परिवार को ही आरक्षण का फायदा मिलता है.

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा है कि ओबीसी में 'क्रीमी लेयर' का निर्धारण केवल आर्थिक मानदंड के आधार पर नहीं किया जा सकता है. कोर्ट ने 'क्रीमी लेयर' को हटाने के लिए मापदंड निर्धारित करने की हरियाणा सरकार की 17 अगस्त 2016 की अधिसूचना को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा यह इंदिरा साहनी मामले में इस अदालत द्वारा जारी निर्देशों का सरासर उल्लंघन है.

क्रीमी लेयर ओबीसी की एक कैटेगरी है. इसका सीधा मतलब ओबीसी के बीच संपन्न लोगों से है. इस कैटेगरी के तहत आने वाले लोगों को आरक्षण के फायदे से वंचित रखा जाता है. यानी कि उन्हें नौकरी और शिक्षा में निर्धारित 27 फीसदी आरक्षण नहीं मिलता है. मौजूदा नियमों के अनुसार, आठ लाख रुपये या इससे अधिक की सालाना कमाई वाले परिवारों को क्रीमी लेयर की कैटेगरी में रखा जाता है. इन्हें आरक्षण का फायदा नहीं मिलता है. ऐसा कानूनी प्रावधान के आधार पर किया जाता है.

क्रीमी लेयर कैसे तय होती है
ओबीसी की क्रीमी लेयर को तय करने के कुछ नियम बनाए गए हैं. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने साल 1993 में एक आधिकारिक मेमोरैंडम जारी किया था. इसमें बताया गया है कि सालाना 8 लाख रुपये से कम की इनकम वाले ओबीसी परिवार को ही आरक्षण का फायदा मिलेगा. इसमें 'सैलरी' और 'कृषि इनकम' को नहीं जोड़ा गया है. 'सैलरी' और 'कृषि इनकम' के अलावा अन्‍य स्रोतों से इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर को तय किया गया है.

सरकार ने ओबीसी की क्रीमी लेयर में 'सैलेरी' को शामिल कर सीमा को आठ लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये किए जाने की सिफारिश की है. लेकिन एनसीबीसी (नेशनल कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लास) सरकार के इस फैसले का विरोध कर रही है. सरकार का कहना है कि सैलरी के फैक्‍टर को शामिल कर समुदाय के संपन्‍न लोगों को अलग करने में मदद मिलेगी. लेकिन एनसीबीसी का कहना है कि इससे पिछड़ा वर्ग समुदाय के हितों को नुकसान होगा.

ये भी पढ़ें-
यूपी सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगों के 77 केस बिना कारण बताए वापस लिए, सुप्रीम कोर्ट को दी गई जानकारी 

महंगाई पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का हैरान करने वाला बयान, कहा-महंगाई नहीं ये कांग्रेस का प्रोपगेंडा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन
Live: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन
ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 2 दोषी, 3-3 साल की हुई सजा
ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 2 दोषी, 3-3 साल की हुई सजा
अभिजीत दीपके ने शेयर किया निशु आजाद का वीडियो, दिल्ली पुलिस से बोले- 'खुलेआम...'
अभिजीत दीपके ने शेयर किया निशु आजाद का वीडियो, दिल्ली पुलिस से बोले- 'खुलेआम...'
FCRA बिल पर सरकार का बड़ा फैसला! विपक्ष के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
FCRA बिल पर सरकार का बड़ा फैसला! विपक्ष के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा
Priyadarshan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मुझे Comedy फिल्में बनाना बिल्कुल पसंद नहीं!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कार जितनी चट्टानें, नेपाल की सुरंग से चमत्कारी रेस्क्यू! एक्सपर्ट बोले- 'दुनिया ने ऐसा ऑपरेशन...'
कार जितनी चट्टानें, नेपाल की सुरंग से चमत्कारी रेस्क्यू! एक्सपर्ट बोले- 'दुनिया ने ऐसा ऑपरेशन...'
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
पंजाब: संगरूर कांड पर विपक्ष हमलावर, हरसिमरत कौर ने मान सरकार पर उठाए सवाल
पंजाब: संगरूर कांड पर विपक्ष हमलावर, हरसिमरत कौर ने मान सरकार पर उठाए सवाल
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
Pressure Cooker Problems: कुकर में सीटी देर से आती है? 1 आसान ट्रिक से मिनटों में गलेगी दाल
कुकर में सीटी देर से आती है? 1 आसान ट्रिक से मिनटों में गलेगी दाल
Embed widget