एक्सप्लोरर

27 दिसंबर से शुरू होगी दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की दौड़, जानिए पूरी जानकारी

आप पेरेंट्स की परेशानी को देखते हुए हम नर्सरी एडमिशन से जुड़ी ऐसी सभी छोटी बड़ी जानकारियां दे रहे हैं जिससे आपको कम से कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की दौड़ शुरू होने जा रही है. प्राइवेट स्कूलों के बेतुके नियम और मनमानी के कारण दिल्ली वालों के लिए स्कूल एडमिशन खासा मुश्किलों भरा होता है. पूरी प्रक्रिया एक ऐसे बुरे सपने की तरह होता जिसकी हैपी एंडिग की चाहत हर पेरेंट्स को होती है. ये बात सौ फीसद सही है कि दिल्ली के स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला करवाना पेरेंट्स के लिए आसान नहीं होता.

आप पेरेंट्स की परेशानी को देखते हुए हम नर्सरी एडमिशन से जुड़ी ऐसी सभी छोटी बड़ी जानकारियां दे रहे हैं जिससे आपको कम से कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

कब शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया

- दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और क्लास वन में एडमिशन की प्रकिया की शुरुआत 27 दिसंबर से होगी. - 27 दिसंबर से सभी प्राइवेट स्कूलों के आवेदन फार्म ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलने शुरू होंगे.

कब तक मिलेंगे फॉर्म?

- पेरेंट्स 27 दिसंबर से ले कर 17 जनवरी तक कभी भी आवेदन फॉर्म ले सकते हैं.

फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख?

- फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी है.

कब जारी होगी पहली लिस्ट?

- एडमिशन प्रक्रिया के तहत 15 फरवरी को दाखिले के लिए चुने गए स्टूडेंट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी.

नर्सरी के लिए बच्चे की उम्र क्या होनी चाहिए?

- दिल्ली सरकार ने बच्चे अपर एज लिमिट को हटा दी है. - लोअर लिमिट तीन, चार और पांच साल रखी गई है.

किस आधार पर होगा एडमिशन

- नर्सरी, केजी और क्लास वन में एडमिशन के लिए स्कूल को अाजादी दी गई है कि वे अपने हिसाब से क्राइटेरिया बना सकते हैं. - डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन के आदेश के अनुसार दिल्ली के सभी स्कूलों को क्राइटेरिया की लिस्ट अपने वेबसाइट्स पर डालनी होगी. - तय किए गए क्राइटेरिया के आधार पर ही दिल्ली के प्राइवेट स्कूल बच्चों को एडमिशन के लिए चुन सकेंगे.

क्या-क्या हो सकता है क्राईटेरिया

- पेरेंट्स का उस स्कूल में पढ़ा होना जिसमें वे अपने बच्चे का एडमिशन करवाना चाहते हैं. - घर और स्कूल के बीच की दूरी को भी क्राइटेरिया का एक अहम हिस्सा बनाया गया है. - स्कूल में सिबलिंग यानी सगे भाई-बहन के होने को भी क्राइटेरिया के हिसाब से अच्छे अंक दिए जाते हैं. - अभी किसी भी स्कूल ने एडमिशन क्राइटेरिया अपनी वेबसाइट पर अपडेट नहीं किया है.

डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन ने नोटिफिकेशन में सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि 26 दिसंबर से पहले क्राइटेरिया और अन्य प्वाइंट्स की जानकारी डीओई की वेबसाइट पर डाल दें.

पिछले साल दिल्ली के कुछ बड़े स्कूलों ने अलमुनाई क्राइटेरिया को 10-30 अंक दिए थे और सिबलिंग यानी सगे भाई-बहन के होने को भी क्राइटेरिया में 20-30 अंक दिए गए थे. माना जा रहा है कि इस साल भी दिल्ली के प्राइवेट स्कूल क्राइटेरिया तय करते समय इन्हीं खास बातों को ध्यान में रखेंगें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget