एक्सप्लोरर

Nuh Violence: मोनू मानेसर को चुनौती देने वाले कांग्रेस विधायक पर हिंसा भड़काने के आरोप, बीजेपी ने साधा निशाना

Nuh Violence: जुनैद और नासिर की हत्या के बाद से कांग्रेस विधायक मामन खान लगातार मोनू मानेसर पर हमलावर रहे, इस दौरान उन्होंने उसे मेवात इलाके में आने की चुनौती भी दी थी.

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के पीछे कथित गोरक्षक मोनू मानेसर का नाम सामने आ रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर हिंदू संगठनों की यात्रा में शामिल होने की बात कही थी. बताया जा रहा है कि इसी वीडियो के बाद से नूंह में माहौल गरमाने लगा था. हालांकि मोनू मानेसर के अलावा एक और शख्स को लेकर भी चर्चा है, जो कांग्रेस विधायक हैं. हिंदू संगठन और खुद नासिर-जुनैद हत्याकांड का आरोपी मोनू मानेसर विधायक मामन खान पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रहा है. अब बीजेपी ने भी कांग्रेस विधायक को घेरना शुरू कर दिया है.  

बीजेपी ने मामन खान पर लगाया आरोप
बीजेपी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा विधानसभा में अपने भड़काऊ बयानों से विधायक मामन खान ने हिंसा को भड़काने का काम किया. मामन खान को 2019 में हरियाणा की फिरोजपुर झिरका सीट से कांग्रेस ने टिकट दिया था. जिसके बाद उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को करीब 32 हजार वोटों से हराया था. इससे पहले मामन खान ने 2014 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना पहला चुनाव लड़ा था. 

मोनू मानेसर के खिलाफ दिया था बयान
कांग्रेस विधायक मामन खान और कथित गोरक्षक मोनू मानेसर के बीच आपसी रंजिश काफी पुरानी है. दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी करते हैं. जब इस साल फरवरी में गोरक्षकों ने दो मुस्लिम युवकों जुनैद और नासिर की हत्या कर दी थी, तब मोनू मानेसर को इसके पीछे बताया गया. इसके बाद कांग्रेस विधायक ने मोनू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कई बयान दिए, साथ ही विधानसभा में सरकार को सख्त कार्रवाई करने की बात कही. 

नासिर और जुनैद राजस्थान के रहने वाले थे और कथित तौर पर गो-तस्करी का काम करते थे. इन दोनों की हत्या कर उनके शवों को एक गाड़ी में रखकर जला दिया गया था. जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने मोनू मानेसर समेत कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. हालांकि अब तक मोनू पुलिस की पकड़ से बाहर है. 

नूंह हिंसा को लेकर क्या हैं आरोप
अब नूंह हिंसा की अगर बात करें तो इसमें दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, पहला मोनू मानेसर और दूसरा विधायक मामन खान... दोनों पर हिंसा को भड़काने के आरोप लग रहे हैं. बताया जा रहा है कि विधायक मामन खान ने मोनू मानेसर को मेवात इलाके में आने की चुनौती दी थी, जिसके बाद मोनू ने नूंह में होने वाली शोभा यात्रा में आने का एक वीडियो पोस्ट किया था. दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच की यही रंजिश हिंसा को भड़काने वाली चिंगारी बन गई.

ये भी पढ़ें - Nuh Violence: नूंह हिंसा के बाद पुलिस के डर से अरावली की पहाड़ियों में छिपे सैकड़ों लोग, ग्रामीणों के साथ दंगाई भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget