एक्सप्लोरर

जम्मू से भी उठी किसान कानून के खिलाफ आवाज, किसानों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के बाद अब जम्मू से भी किसान कानून के विरोध में आवाज उठनी शुरू हो गई है. आज जम्मू में इस बिल के विरोध में कांग्रेस और जम्मू के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया.

जम्मू: किसान कानून के विरोध की आग अब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी पहुंच गयी है. मंगलवार को इस कानून के विरोध में जम्मू में किसानों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. जम्मू में किसानों ने दावा किया है कि एक तरफ पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलीबारी और दूसरी तरफ ऐसे किसान विरोधी कानून उन्हें खुदकुशी करने पर मजबूर कर देगी.

जम्मू में किसानों का आरोप है कि यह बिल बड़े उद्योगपतियों और कंपनियों के मुनाफे के लिए लाया गया है और इसमें किसानों का हित नहीं है. किसानों ने आरोप लगाया कि जम्मू का किसान छोटा किसान है और इस कानून में छोटे किसानों के लिए कुछ नहीं रखा गया है. वहीं, जम्मू में कांग्रेस इस कानून के खिलाफ 2 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी.

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए नए किसान कानूनों के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि ये कानून 'किसानों के दिलों में छुरा मारने' और उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने के लिए लाए गए हैं. उन्होंने लगभग 10 मिनट तक वर्चुअल रूप से किसानों के साथ बातचीत भी की.

कांग्रेस नेता ने कहा, "हमें बताया गया था कि 2016 में नोटबंदी का उद्देश्य काले धन से लड़ना था, लेकिन यह झूठ था. मुख्य उद्देश्य किसानों और श्रमिकों को आर्थिक चोट पहुंचाना था. इसी तरह, जीएसटी के रोलआउट का उद्देश्य समान था. कोरोनो वायरस महामारी के दौरान भी गरीबों को पैसे दिए जाने की जरूरत थी, लेकिन सरकार ने कुछ भी नहीं दिया."

ये भी पढ़ें- किसान बिल: PM Modi का विपक्ष पर हमला, बोले- कुछ लोग किसानों की आजादी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे

11 राज्यों की 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान, एक लोकसभा सीट पर भी होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
स्टालिन ने हार के बाद DMK में किए बड़े बदलाव, इन पदों पर तय की उम्र सीमा
स्टालिन ने हार के बाद DMK में किए बड़े बदलाव, इन पदों पर तय की उम्र सीमा
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget