एक्सप्लोरर

अब वीडियो संदेश के जरिए मुजीब जन्मशति कार्यक्रम में शरीक होंगे पीएम मोदी

सरकारी सूत्रों के मुताबिक शेख मुजीब जन्मशती समारोह का आयोजन अब बांग्लादेश सरकार छोटे स्तर पर कर रही है. लिहाजा इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का एक छोटा वीडियो संदेश भेजा जा रहा है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बांग्लादेश यात्रा टालने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश में होने वाले बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान जन्मशित कार्यक्रम में वीडियो संदेश के जरिए शरीक होंगे. ढाका में 17 मार्च को होने वाले समारोह के लिए प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो चलाया जाएगा.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक शेख मुजीब जन्मशती समारोह का आयोजन अब बांग्लादेश सरकार छोटे स्तर पर कर रही है. लिहाजा इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का एक छोटा वीडियो संदेश भेजा जा रहा है जिसे कार्यक्रम के दौरान चलाया जाएगा. महत्वपूर्ण है कि पहले इस समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश जाने का कार्यक्रम था. हालांकि वैश्विक स्तर पर फैलते कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जहां बांग्लादेश सरकार ने सीमित रूप से आयोजन करने का फैसला किया वहीं भारत सरकार ने भी पीएम मोदी का ढाका दौरा रद्द कर दिया गया.

हालांकि सूत्रों के मुताबिक हालात सामान्य होने पर पीएम मोदी का बांग्लादेश यात्रा की तारीखों को फिर से तय किया जाएगा. साथ ही प्रयास होगा कि एक साल तक चलने वाले शेख मुजीब जन्मशति कार्यक्रमों के दौरान ही पीएम ढाका जाएं. कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उपजी चिंताओं के मद्देनजर पीएम मोदी की बेल्जियम यात्रा भी रद्द की गई. मोदी को 13-14 मार्च को भारत यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के लिए बेल्जियम जाना था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Live: राजघाट पहुंचे PM मोदी, बापू को अर्पित की श्रद्धांजलि
Live: राजघाट पहुंचे PM मोदी, बापू को अर्पित की श्रद्धांजलि
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget