एक्सप्लोरर

अब मोबाइल के जरिए कोविड-19 मरीजों की होगी निगरानी, हद लांघने पर अपने आप जाएगा अलर्ट

अब मोबाइल के जरिए कोविड-19 के मरीजों की निगरानी की जाएगी.एक एप की मदद से ये निगरानी की जाएगी.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण की रोकथाम और हदबंदी मुकम्मल करने के लिए सरकार ने मोबाइल फोन से पहरेदारी बढ़ाने की तैयारी कर ली है. टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर दूरसंचार विभाग और C-DOT ने एक ऐसे एप्लिकेशन को तैयार किया है जो क्वॉरन्टीन सीमा लांघने पर अपने आप ही सम्बंधित अधिकारियों का अलर्ट कर देगा.
कोविड क्वॉरन्टीन अलर्ट सिस्टम नाम का यह एप्लिकेशन खासतौर पर इस बात की निगरानी करेगा कि कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति कहीं निर्धारित सीमा से बाहर तो नहीं जा रहा. ऐसा करने पर यह सिस्टम अपने आप ही ईमेल और एसएमएस के जरिए सूचना भेज देगा. दूरसंचार मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों को इस सिस्टम को अधिक से अधिक इस्तेमाल की सलाह दी है.
दूरसंचार विभाग ने गत 29 मार्च को विभिन्न टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के साथ कोविड क्वॉरन्टीन अलर्ट सिस्टम(CQAS) के स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर साझा किए थे. इस सिस्टम के जरिए आइसोलेशन या क्वॉरन्टीन में रखे गए किसी भी व्यक्ति की एक निश्चित दायरे में फोन के जरिए निगरानी हो सकती है. निगरानी का यह डेटा सुरक्षित रखा जा रहा है. भारतीय टेलीग्राफ कानून 1885 यह अधिकार देता है कि किसी आपदा या लोक सुरक्षा से जुड़ी स्थिति में सरकार चाहे तो किसी उपभोक्ता का फोन की जानकारियां  सेवा प्रदाता से मांग सकती है.
इस नए सिस्टम के जरिए एक निर्धारित इलाके में मौजूद लोगों के जियो लोकेशन डेटा की निगरानी और जियो-फेंसिंग की जाएगी. हालांकि दूरसंचार विभाग ने साफ किया है कि इस डेटा का इस्तेमाल केवल स्वास्थ्य निगरानी कार्य के लिए ही किया जाएगा और निर्धारित समय सीमा के बाद उसे नष्ट कर दिया जाएगा.
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों के दौरान कई राज्यों से कोविड19 पॉजिटिव मरीजों के अस्पतालों और आइसोलेशन फैसेलिटीज से भाग जाने की खबरें आई थी. साथ ही लोग क्वॉरन्टीन प्रावधानों के उल्लंघन की भी कई शिकायतें दर्ज की गई थी. इसके मद्देनजर ही अधिक सख्त निगरानी कस प्रावधानों को लागू करने का फैसला किया गया है.
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget