एक्सप्लोरर

यूपी विधान परिषद उपचुनाव की अधिसूचना जारी, किस्मत आजमाएंगे सीएम योगी!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, राज्य सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा फिलहाल राज्य विधान मंडल के किसी भी सदन (विधानसभा या विधान परिषद) के सदस्य नहीं हैं.

लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की चार खाली सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी. इन पदों पर होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य के दो उपमुख्यमंत्री केशल प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के अलावा एक और मंत्री किस्मत आजमा सकते हैं. अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमृता सोनी ने बताया कि अधिसूचना आज जारी कर दी गई.

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख पांच सितंबर है और नामांकन पत्रों की जांच अगले दिन की जाएगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ सितंबर होगी. वोटिंग 15 सितंबर को होगा और वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी. चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की चार खाली सीटों के लिए 24 अगस्त को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, राज्य सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा फिलहाल राज्य विधान मंडल के किसी भी सदन (विधानसभा या विधान परिषद) के सदस्य नहीं हैं. कार्यभार संभालने के छह महीने के भीतर उनका किसी ना किसी सदन का सदस्य बनना जरूरी है. यह समय सीमा 19 सितंबर को समाप्त हो रही है.

सीएम योगी और उपमुख्यमंत्री मौर्य अभी भी लोकसभा सदस्य हैं. यदि योगी विधान परिषद के सदस्य बनते हैं तो वह लगातार तीसरे मुख्यमंत्री होंगे, जो उच्च सदन के सदस्य होंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश यादव और मायावती विधान परिषद के ही सदस्य थे.

इन चार सीटों पर उपचुनाव होगा, जो विधान परिषद सदस्यों बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, सरोजिनी अग्रवाल और अशोक बाजपेयी (सभी सपा) के इस्तीफों से खाली हुई हैं. चारों विधान परिषद सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए हैं

बीएसपी के विधान परिषद सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह ने भी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इस तरह इस्तीफा देने वाले विधान परिषद सदस्यों की संख्या पांच हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'3 भाषा नीति को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए', CBSE से बोला सुप्रीम कोर्ट
'3 भाषा नीति को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए', CBSE से बोला सुप्रीम कोर्ट
'ग्राहम स्टेंस हत्याकांड में दारा सिंह की मांग ठुकराई', SC में ओडिशा सरकार
'ग्राहम स्टेंस हत्याकांड में दारा सिंह की मांग ठुकराई', SC में ओडिशा सरकार
UPI पर MDR को लेकर अमेरिका का दबाव? सरकार ने कहा- आरोप गलत
UPI पर MDR को लेकर अमेरिका का दबाव? सरकार ने कहा- आरोप गलत
BRICS के बाद दुनिया के नेताओं की हुई तबीयत खराब? MEA ने बताया क्या है सच
BRICS के बाद दुनिया के नेताओं की हुई तबीयत खराब? MEA ने बताया क्या है सच

वीडियोज

Disha Salian Case: 6 साल बाद CBI FIR, Murder-Gangrape के आरोपों से फिर उठा बड़ा सवाल
Bigg Boss 20 Episode 9: Uditi Singh-Aasif Khan Clash, Scout OP-Rohed Nominated, Aamrapali-Love Fight
Spirit को लेकर Pranay Vanga का Critics को Open Challenge, Prabhas की फिल्म पर बढ़ा Buzz
PM Modi 76th Birthday | Breaking: 25 साल का कीर्तिमान... बीजेपी का अभिमान! | BJP | Amit Shah
Houthis Attack on Saudi Arabia: हूती विद्रहियों ने देसी मिसाइल से मार गिराया F15, सऊदी को बड़ा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों के सामान पर टैरिफ से राहत? ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी डील की तैयारी
अरबों के सामान पर टैरिफ से राहत? ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी डील की तैयारी
PM मोदी के बर्थडे पर यज्ञ, रेखा गुप्ता पर भड़के CJP के सौरव दास, 'हम लोगों ने इन्हें ड्रामा...'
PM मोदी के बर्थडे पर यज्ञ, रेखा गुप्ता पर भड़के CJP के सौरव दास, 'हम लोगों ने इन्हें ड्रामा...'
आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का टूटा रिश्ता, सगाई के 6 महीने में ही हुए अलग
आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का टूटा रिश्ता, सगाई के 6 महीने में ही हुए अलग
कौन हैं नमन धीर? टी20 में 173 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया में बनाई जगह
कौन हैं नमन धीर? टी20 में 173 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया में बनाई जगह
‘आशीर्वाद का दीया’ पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- मोदी कोई महापुरुष...
‘आशीर्वाद का दीया’ पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- मोदी कोई महापुरुष...
मणिपुर राहत कैंप में मौतों पर SC सख्त, CJI ने पूछा- 'ठोस कदम क्यों नहीं उठाए'
मणिपुर राहत कैंप में मौतों पर SC सख्त, CJI ने पूछा- 'ठोस कदम क्यों नहीं उठाए'
अब किराए पर ले जाइए अपना गरबा पार्टनर, पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
अब किराए पर ले जाइए अपना गरबा पार्टनर, पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
दिल्ली की किस मंडी में मिलेगा आपकी फसल का सही दाम? समझें हिसाब
दिल्ली की किस मंडी में मिलेगा आपकी फसल का सही दाम? समझें हिसाब
Embed widget