एक्सप्लोरर

कोरोना की पहली और दूसरी लहर से प्रभावित लोगों में बहुत अधिक उम्र का अंतर नहीं: ICMR

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के प्रमुख बलराम भार्गव ने मंगलवार को कहा कि कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर से प्रभावित लोगों में बहुत अधिक उम्र का अंतर नहीं है. उन्होंने कहा, "हमने पाया है कि युवा एक जगह से दूसरी जगह ट्रेवल कर रहे हैं. ऐसे में उनके संक्रमित होने का खतरा अधिक बढ़ गया है.

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के प्रमुख बलराम भार्गव ने मंगलवार को कहा कि कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर से प्रभावित लोगों में बहुत अधिक उम्र का अंतर नहीं है. डॉ. बलराम भार्गव ने कोविड -19 महामारी के चल रहे दूसरे चरण में अधिक संख्या में युवाओं के संक्रमित होने को लेकर कहा कि मामलों में बढ़ोतरी के पीछे मुख्य रूप से दो कारण हैं. उन्होंने कहा, "हमने पाया है कि युवा एक जगह से दूसरी जगह ट्रेवल कर रहे हैं. ऐसे में उनके संक्रमित होने का खतरा अधिक बढ़ गया है."

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. भार्गव से पूछा गया कि क्या केंद्र उन बच्चों को वैक्सीन देने के लिए कोई कदम उठा रहा है, जिन्हें महामारी की तीसरी लहर में संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा है. इसपर भार्गव ने कहा, "पहली और दूसरी लहर के बीच उम्र में बहुत अंतर नहीं है. हम पिछले साल अगस्त के महीने से इसका विश्लेषण कर रहे हैं. 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का अस्पताल में मृत्यु दर लगभग 9.6 से 9.7 प्रतिशत है." इससे पहले अप्रैल में केंद्र ने यह दावा करते हुए आंकड़े दिखाए थे कि कोरोना की पहली लहर में प्रभावित होने वाले 31 प्रतिशत लोग 30 साल से कम उम्र के थे जबकि 2021 में यह प्रतिशत बढ़कर 32 हो गया.

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले 

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण का कहर अभी थमा नहीं है. हर दिन मौत का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहा है. ये वायरस अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 348,421 नए कोरोना केस आए और 4205 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,55,338 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. एक दिन मौत की संख्या ये सबसे ज्यादा है. इससे पहले 7 मई को 4187 संक्रमितों की मौत हुई थी.

ये भी पढ़ें-

चीन में जनसंख्या सबसे धीमी गति से 1.412 अरब हुई, अगले साल से आ सकती है गिरावट

रूस के कज़ान में स्कूल में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत, 17 साल के एक बंदूकधारी को पकड़ा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'
राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget