एक्सप्लोरर

चीन में जनसंख्या सबसे धीमी गति से 1.412 अरब हुई, अगले साल से आ सकती है गिरावट

एनबीएस ने एक बयान में कहा कि जनसंख्या औसत आयु बढ़ने से दीर्घकालिक संतुलित विकास पर दबाव बढ़ेगा. निंग ने कहा कि चीन में कामकाजी आबादी या 16 से 59 आयुवर्ग के लोग 88 करोड़ हैं.

बीजिंग: चीन की आबादी 2019 की तुलना में 0.53 प्रतिशत बढ़कर 1.41178 अरब हो गई है हालांकि जनसंख्या वृद्धि की यह दर सबसे धीमी है. 2019 में आबादी 1.4 अरब थी. चीन का सबसे ज्यादा आबादी वाले देश का दर्जा अब भी बरकरार है. हालांकि, अधिकारिक अनुमान के मुताबिक अगले साल तक इस संख्या में गिरावट आ सकती है और जिससे श्रमिकों की कमी हो सकती है और उपभोग स्तर में भी गिरावट आ सकती है. ऐसे में भविष्य में देश के आर्थिक परिदृश्य पर भी इसका असर होगा.


चीन की सरकार द्वारा मंगलवार को जारी सातवीं राष्ट्रीय जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक सभी 31 प्रांतों, स्वायत्त क्षेत्रों और नगरपालिकाओं को मिलाकर चीन की जनसंख्या 1.41178 अरब हो गई है जो 2010 के आंकड़ों के मुकाबले 5.8 प्रतिशत या 7.2 करोड़ ज्यादा है. इन आंकड़ों में हांगकांग और मकाउ को शामिल नहीं किया गया है.


राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) के प्रमुख निंग जिझे ने जनगणना के आंकड़ों को यहां जारी करते हुए मीडिया को बताया, “आंकड़े दर्शाते हैं कि चीन ने पिछले दशक जनसंख्या वृद्धि की धीमी गति को बरकरार रखा.” चीन 1990 के दशक से हर 10 साल पर राष्ट्रीय जनगणना कराता है. नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक देश की जनसंख्या 2010 के मुकाबले 5.38 प्रतिशत या 7.206 करोड़ बढ़कर 1.41178 अरब हो गई है.

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जून 2019 में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में जहां आबादी में कमी आएगी वहीं 2019 में 1.366 अरब की आबादी वाले भारत के 2027 तक दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के तौर पर चीन से आगे निकल जाने का अनुमान है. एनबीएस द्वारा जारी नई जनगणना के आंकड़ों से पता चलता है कि चीन जिस संकट का सामना कर रहा था, उसके और गहराने की उम्मीद है, क्योंकि देश में 60 वर्ष से अधिक लोगों की आबादी बढ़कर 26.4 करोड़ हो गई है जो पिछले साल के मुकाबले 18.7 प्रतिशत ज्यादा है.

एनबीएस ने एक बयान में कहा कि जनसंख्या औसत आयु बढ़ने से दीर्घकालिक संतुलित विकास पर दबाव बढ़ेगा. निंग ने कहा कि चीन में कामकाजी आबादी या 16 से 59 आयुवर्ग के लोग 88 करोड़ हैं.

सातवीं जनगणना में जनसंख्या की औसत वार्षिक वृद्धि दर 0.53 प्रतिशत थी जो 2010 में हुई छठी जनगणना में 0.57 प्रतिशत और 2000 में हुई जनगणना में 1.07 प्रतिशत थी. चीन की जनसंख्या में सर्वोच्च 2.1 प्रतिशत वृद्धि दर 1982 में हुई जनगणना में दर्ज की गई थी और उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिसके लिये विशेषज्ञ एक संतान की नीति को जिम्मेदार ठहराते हैं.

ये भी पढ़ें: माउंट एवरेस्ट के शिखर पर विभाजन रेखा खींचेगा चीन, जानें क्या है इसका कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget