एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी, चंडीगढ़ में कई उड़ानें बाधित

पंजाब और हरियाणा के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है. दोनों राज्यों में तापमान सामान्य सीमा से 10 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है. दिल्ली में मंगलवार को भी शीत लहर का कहर जारी रहने के आसार हैं.

नई दिल्ली: उत्तर भारत के राज्यों में शीत लहर का प्रकोप जारी है. हिमाचल प्रदेश में सोमवार को फिर से बर्फबारी हुई. दिल्ली में अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा. उधर भारी कोहरे के कारण चंडीगढ़ में कई उड़ानें बाधित हो गईं. वहीं जम्मू-कश्मीर का द्रास सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 27.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया.

दिल्ली के लोगों ने सोमवार को भी शीतलहर का सामना किया. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तक शहर में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. शहर में कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई.

शिमला में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रात भर ताजा बर्फबारी हुई और केलांग, कल्पा, मनाली और कुफरी में शून्य के करीब तापमान पर लोग ठिठुरते रहे. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा पिछले 24 घंटों के दौरान शिमला में 7.3 सेमी बर्फबारी हुई. शहर में सोमवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई.

पर्यटन स्थल मनाली में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ शीत लहर की स्थिति गंभीर रही. कुफरी में पारा शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र कीलोंग में शून्य से 14.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

प्रियंका गांधी ने 'नागरिकता कानून' को बताया संविधान नष्ट करने वाला, छात्रों के समर्थन में बैठी थीं धरने पर

हिमाचल के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों जैसे शिमला में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, चंबा में 1 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 1.2 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी में 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर तक राज्य में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है.

पंजाब-हरियाणा में भी पारा गिरा

जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में, सोमवार को पारा और नीचे गिर गया और द्रास इस क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान रहा. जम्मू-कश्मीर का द्रास सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 27.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. मौसम विभाग के अनुसार लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.7 डिग्री नीचे रहा. उन्होंने कहा कि श्रीनगर में पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी से क्षेत्र के तापमान में गिरावट आयी है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कश्मीर में सबसे ठंडा रहा. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पहाड़ी रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पाया गया.

पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में दिन का तापमान सामान्य सीमा से 7-11 डिग्री नीचे चला गया. पंजाब और हरियाणा में चंडीगढ़ सहित कई अन्य स्थानों की सुबह कोहरे से ढंकी हुई थी. चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम दर्ज किया गया. पठानकोट का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम दर्ज किया गया.

CAA: गृह मंत्रालय की राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी- कानून व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget