एक्सप्लोरर

Weather Update: उत्तर भारत के तापमान में दर्ज हुई गिरावट, अगले कुछ दिनों में मिलेगी गर्मी से राहत

Heat Wave North India: उत्तर भारत में गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिलने वाली है. मौसम बदलने की संभावना के चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है.

Weather Report:  उत्तर भारत के कई इलाकों में सोमवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश आने से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. IMD के अनुसार, दिल्ली में पारा घटकर 42.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. दिल्ली में रविवार को साल का अब तक का सबसे गर्म दिन (45.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया.

नजफगढ़, मुंगेशपुर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जाफरपुर, आयानगर, पीतमपुरा और रिज में स्वचालित मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान क्रमशः 44.7 डिग्री सेल्सियस, 44.4 डिग्री सेल्सियस, 44 डिग्री सेल्सियस, 43.9 डिग्री सेल्सियस, 43.4 डिग्री सेल्सियस, 43.3 डिग्री सेल्सियस और 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर में पारा 49.2 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ में 49.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था. आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को आंधी या धूल भरी आंधी के चलने से पारा कुछ डिग्री नीचे आ सकता है. बुधवार को फिर से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा और शुक्रवार को यह 45 डिग्री तक पहुंच सकता है.

पंजाब और हरियाणा के तापमान में दर्ज हुई गिरावट

हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से काफी ऊपर रहा. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम में पारा रविवार के तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस से घटकर सोमवार को 44.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. हिसार में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सिरसा का अधिकतम तापमान एक दिन पहले के 47.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 41.8 डिग्री सेल्सियस हो गया. पंजाब के अमृतसर में रविवार से चार डिग्री कम यानी 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना में पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 42.1 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में 41.8 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार से बुधवार तक राज्य के कुछ हिस्सों में गरज और बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि होने की संभावना है. राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में पारा दो से पांच डिग्री नीचे रहा. धौलपुर 46.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. पश्चिमी ओडिशा में रात भर मध्यम से भारी बारिश होने से शुष्क मौसम समाप्त हुआ. मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत की ओर तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले तीन-चार दिनों में ओडिशा में गरज के साथ वर्षा और धूल भरी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश को भी लू की स्थिति से राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पारे में गिरावट का अनुमान जताया है. आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जून के मध्य तक मानसून आने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Delhi Weather Forecast: दिल्ली में आज भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, हीट वेव भी नहीं सताएगी, जानिए बारिश को लेकर क्या है अपडेट?

ये भी पढ़ें: Bihar Weather Report: कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद और नवादा के लोग खास कर देखें आज का मौसम, अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्रों के मामले में एक्शन की मांग
राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्रों के मामले में एक्शन की मांग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
Embed widget