एक्सप्लोरर

ULFA Militant: असम की उल्फा ने भारतीय सेना पर हमले की ली जिम्मेदारी, उग्रवादियों ने किया था IED विस्फोट

उल्फा (ULFA) एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन है. इसी की गतिविधियों को ध्यान में रखकर तलाशी अभियान (Search Operation) चलाया गया था.

ULFA Militant: प्रतिबंधित संगठन उल्फा (इंडिपेंडेंट) ने असम के तिनसुकिया जिले में सेना के एक गश्ती दल पर घात लगाकर हमला करने की जिम्मेदारी ली है. सुरक्षा बलों ने दावा किया कि इस दौरान कम से कम एक उग्रवादी घायल हो गया. उग्रवादी संगठन ने मीडिया को ईमेल पर जारी एक बयान में कहा कि घात लगाकर किए गए हमले को 'ऑपरेशन लखीपाथर' कूटनाम दिया गया था और उग्रवादियों द्वारा 28 नवंबर को मनाए जाने वाले 'विरोध दिवस' को चिह्नित करने के लिए यह हमला किया गया था.

क्षेत्र में दबदबा स्थापित करने के लिये सेना का दल सोमवार (14 नवंबर) को सुबह बरपाथर इलाके में पेंगेरी-डिगबोई मार्ग पर गश्त कर रहा था तभी यह हमला किया गया. उग्रवादियों ने सबसे आगे चल रहे दल के बारूदी सुरंग रोधी वाहन (MPV) को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया और 20-30 गोलियां चलाईं.

सेना ने की जवाबी गोलीबारी
सेना ने दावा किया कि गाड़ी के टायर पंचर होने के अलावा उसे और कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ा जबकि उसकी जवाबी गोलीबारी में उल्फा(आई) का कम से कम एक सदस्य घायल हुआ है. उसने कहा, जंगल में पाए गए खून के निशान के आधार पर यह साफ है. सेना के प्रवक्ता ने कहा कि घटना के तत्काल बाद इलाके में राज्य पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया. दूसरी तरफ उल्फा(आई) ने दावा किया कि हमले में एमपीवी को नुकसान पहुंचा और कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं.

सितंबर महीने में सेना ने गिरफ्तार किया था
असम में भारतीय सेना (Indian Army) और पुलिस (Police) को सितंबर महीने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी. ज्वाइंट ऑपरेशन (Joint Operation) के तहत उल्फा (Ulfa) के एक आतंकवादी (Terrorist) को गिरफ्तार किया गया. ज्वाइंट ऑपरेशन बीती रात चराईदेव जिले के सोनारी इलाके में चलाया गया था. स्पीयर्स कॉप्स के अंतर्गत आने वाली रेड शील्ड डिवीजन की जॉयपुर बटालियन के सैनिकों ने उल्फा-आई कैडर के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया.

इस आतंकवादी के पास से एक 7.65 mm की पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई. इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने असम में उल्फा से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी में डिजिटल उपकरण और गोला बारूद समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए थे.

उल्फा एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन
उल्फा (ULFA) एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन है. इसी की गतिविधियों को ध्यान में रखकर तलाशी अभियान (Search Operation) चलाया गया था. इसमें उल्फा में युवाओं की भर्ती, संगठन को मजबूत करने के लिए धन की जबरन उगाही और गैरकानूनी गतिविधियों (Illegal Activities) के लिए युवाओं को कट्टरपंथ बनाने के साथ साथ म्यांमार (Myanmar) में भारत-म्यांमार की सीमा पर स्थित शिविरों में उनका प्रशिक्षण शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:‘वॉर-कोरोना ने दुनिया में मचाई तबाही’, पीएम मोदी बोले- G20 से दुनिया को उम्मीदें, UN भी नहीं रोक पाया यूक्रेन जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget