एक्सप्लोरर

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर किया मानहानि का केस, लगाए ये आरोप

Nora Fatehi Files Defamation: एक्टर और डांसर नोरा फतेही ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ 200 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

Nora Fatehi Files Defamation: एक्टर और डांसर नोरा फतेही ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ सोमवार (12 दिसंबर) को 200 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है. न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, इसमें आरोप लगाया गया कि जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से झूठे बयान दिए. ईडी (ED) ने दोनों से 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की थी. जिसमें महाठग सुकेश चंद्रशेखर मुख्य आरोपी है. 

नोरा फतेही ने अपने वकील के माध्यम से दायर याचिका में कहा है कि उनके वित्तीय, सामाजिक और व्यक्तिगत पतन को सुनिश्चित करने के लिए आरोपी नंबर-1 (जैकलीन फर्नांडिस) की ओर से एक साजिश रची गई थी. याचिका में कहा गया है कि उनके तेजी से बढ़ते करियर ने स्पष्ट रूप से उनके प्रतिद्वंद्वियों के अंदर डर पैदा किया हुआ है जो कि उनके साथ प्रतिस्पर्धा करने में असमर्थ हैं. 

मनी लॉन्ड्रिंग केस में दोनों से हुई पूछताछ

मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस, दोनों से ही पूछताछ की गई है. जैकलीन फर्नांडिस को इस मामले में चार्जशीट किया गया है. ईडी के अनुसार, दोनों ही एक्ट्रेस को इस मामले के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से महंगे गिफ्ट मिले थे. 2 दिसंबर को अपना बयान दर्ज कराने के बाद प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय से बाहर आने पर नोरा ने कहा था कि उन्होंने सुकेश से कोई गिफ्ट नहीं लिए हैं.

सोमवार को भी कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन

सोमवार को भी दिल्ली की एक अदालत में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में सुनवाई हुई है. सुनवाई के दौरान जैकलीन फर्नांडिस भी अदालत के सामने पेश हुईं. कोर्ट में मामले की सुनवाई को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है. 

जैकलीन फर्नांडिस को मिली थी जमानत

विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने जैकलीन के वकील की ओर से ये जानकारी दिए जाने के बाद कि जैकलीन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से आरोपपत्र और अन्य दस्तावेजों की पूरी कॉपी प्राप्त नहीं हुई है, मामले की सुनवाई 20 दिसंबर के लिए स्थगित कर दी. अदालत ने 15 नवंबर को जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को नियमित जमानत दी थी. इस मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

ये भी पढ़ें- 

Money Laundering Case: पुलिस कस्टडी में पिंकी ईरानी, ठग सुकेश चंद्रशेखर से कराई थी जैकलीन फर्नांडिस की मुलाकात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब तक गृहमंत्री... संसद में जारी डेडलॉक पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान
जब तक गृहमंत्री... संसद में जारी डेडलॉक पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान
अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कर पाएंगे विदेश यात्रा
अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कर पाएंगे विदेश यात्रा
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार
'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget