एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव: आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, आम आदमी पार्टी जारी कर सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट

आज आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी हो सकती है. जिसमें कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है.

नई दिल्ली: दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होना है. साथ ही आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 21 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी हो सकती है. कुछ नए चेहरों को टिकट दी जा सकती है. वहीं सरकार के सभी मंत्रियों को उनकी मौजूदा सीट से ही चुनाव में उतारे जाने की संभावना है.

आम आदमी पार्टी ने हाल ही में शामिल हुए शोएब इकबाल को मटियामहल, महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा को द्वारका या पालम सीट से और राम सिंह नेताजी को बदरपुर से टिकट दिए जाने की संभावना है. यानि इन सीटों पर मौजूदा विधायकों की टिकट कटने के आसार हैं. राम सिंह नेताजी कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं. उनकी जॉइनिंग के विरोध में मंगलवार को बदरपुर के मौजूदा विधायक एन डी शर्मा ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर अपने समर्थकों के साथ विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे.

पार्टी से लंबे समय से जुड़े बड़े चेहरों में से राघव चड्ढा को राजेन्द्र नगर, आतिशी को कालकाजी, दिलीप पांडे को तीमारपुर और दुर्गेश पाठक को करावल नगर सीट से टिकट मिलने की संभावना है. आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने मौजूदा विधायकों के कामकाज का सर्वे कराया था जिसके आधार पर टिकट वितरण की प्रक्रिया की जा रही है. उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एबीपी न्यूज़ से कहा था कि वो 16 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे.

ये भी पढ़ें-

CAA: नागरिकता कानून पर बोले माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला- भारत में जो हो रहा है, वो दुखद

CAA: शाहीन बाग-कालिंदी कुंज सड़क खुलवाने की मांग पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, एक महीने से जमे हैं प्रदर्शनकारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
CJP Protest Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
सौरभ दास, आशुतोष राणा को न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे गिरफ्तारी के बाद कैसे हुए रिहा?
सौरभ दास, आशुतोष राणा को न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे गिरफ्तारी के बाद कैसे हुए रिहा?
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget