एक्सप्लोरर

Noida Twin Tower Demolition: ट्विन टावर पर आज से लगाए जाएंगे 3700 किलो के विस्फोटक, 28 अगस्त से शुरू होगी गिराने की प्रक्रिया

Noida Twin Tower Demolition: ट्विन टावर गिराने की प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरु होगी. इस इमारत को तोड़ने के लिए 3700 किलो विस्फोटक लगाया जाना है.

Noida Twin Tower Demolition: नोएडा सेक्टर 93ए में बने सुपरटेक ट्विन टावर गिराने की तारीख को हफ्ते भर बढ़ा दिया गया है. पहले ट्विन टावर 21 अगस्त को गिराया जाना था लेकिन अब 28 अगस्त से गिराने की प्रक्रिया शुरू होगी. नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि टावर गिराने वाली एजेंसी को पुलिस और सीबीआरआई से एनओसी मिल चुकी है. अब कल से दोनों टावर में विस्फोटक लगाना शुरू हो जाएगा. आज की रात से ही विस्फोटक मंगवाने के लिए एस्कॉर्ट को पलवल भेजा जाएगा. सुबह 7 बजे से विस्फोटक लगाने का काम शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा.

इस इमारत को तोड़ने के लिए 3700 किलो विस्फोटक लगाया जाना है. दोनों टावर में लगाने वाले विस्फोटक को मंगवाने के लिए एस्कॉर्ट को कल यानी 12 अगस्त को ही पलवल भेजा गया था. 

इस काम को शुरू करने के लिए 16 एक्सपर्ट और 80 मजदूर आ गए हैं. विस्फोटक रोजाना 15 दिनों तक पलवल से नोएडा सेक्टर-93ए लाया जाएगा. इसमें दो गाड़ियां होंगी. एक डेटोनेटर और दूसरी विस्फोटक की. दोनों टावरों में करीब 10 हजार सुराख किए गए हैं. इनमें विस्फोटक भरने का काम सिर्फ एक दिन में किया जाएगा. 

हर सुराख में डाला जाएगा 1.375 किलो का विस्फोटक 

प्रत्येक टावर के एक सुराख में 1.375 किलो से ज्यादा विस्फोटक नहीं डाला जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा की एमराल्ड परियोजना से जुड़े सुपरटेक के 40 मंजिला ट्विन टावर को ढहाने के लिए शुक्रवार को 28 अगस्त की तारीख तय की है. शीर्ष अदालत ने तकनीकी या मौसम संबंधी कारणों से देरी होने की स्थिति में ट्विन टावर को ढहाने की समय सीमा में चार सितंबर तक ढील भी दी. कोर्ट ने इससे पहले नियमों के उल्लंघन को लेकर दोनों इमारतों को गिराने के लिए 21 अगस्त की समय सीमा निर्धारित की थी. न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना की पीठ ने दोनों टावर को गिराने की कवायद में जुटी एजेंसियों को इस आधार पर 29 अगस्त से चार सितंबर के बीच की एक सप्ताह की अतिरिक्त ‘मोहलत’ दी कि तकनीकी या मौसम संबंधी कारणों से इमारतों को ढहाने की प्रक्रिया में कुछ देरी हो सकती है. 

28 अगस्त को शुरू होगी गिरानी की प्रक्रिया

उच्चतम न्यायालय ने सुपरटेक के प्रबंधन सहित अन्य सभी संबंधित एजेंसियों को टावर को गिराने की कवायद में जुटी एजेंसियों के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया. इससे पहले, 17 मई को शीर्ष अदालत ने विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर ट्विन टावर को ढहाने की समय सीमा 28 अगस्त तक बढ़ा दी थी. न्यायालय ने यह आदेश ‘इंटेरिम रेजोल्यूशन प्रोफेशनल’ (आईआरपी) की ओर से दायर अर्जी पर दिया, जिसमें ध्वस्तीकरण के लिए नियुक्त एजेंसी ‘एडिफिस इंजीनियरिंग’ द्वारा परीक्षण विस्फोटों के बाद डिजाइन में मामूली बदलाव के आधार पर दोनों इमारतों को ढहाने की समयसीमा 22 मई 2022 से तीन महीने बढ़ाकर 28 अगस्त 2022 करने का अनुरोध किया गया था.

ये भी पढ़ें:
Noida News: नोएडा में प्राधिकरण दे रहा है कारोबार शुरू करने का मौका, तीन तरीकों से उठा सकते हैं फायदा

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस पर सामान्य रूप से चलेगी दिल्ली मेट्रो, जानें- कब तक बंद रहेगी पार्किंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget