एक्सप्लोरर

Shrikant Tyagi: 'मेरे पति ने सरेंडर किया, गिरफ्तारी नहीं हुई'- गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने किया बचाव

Shrikant Tyagi Wife Anu Tyagi: श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने बीजेपी नेताओं से संबंध के सवाल पर कहा- हां उनके पति के बीजेपी के नेताओं से संबंध हैं. उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम के अकाउंट सब है.

Shrikant Tyagi Case: नोएडा (Noida) के ओमैक्स सोसायटी केस (Omax Society Case) के आरोपी गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की पत्नी अनु त्यागी (Anu Tyagi) ने उसका बचाव किया है. एबीपी न्यूज (ABP News) से हुई खास बातचीत में श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने कहा है कि उसके पति ने सरेंडर (Surrender) किया है,गिरफ्तारी नहीं हुई है. त्यागी की पत्नी ने ये भी कहा कि जिस अवैध निर्माण पर बुलडोजर (Bulldozer) चलाया गया है वो अवैध नहीं था. उन्होंने कहा कि उनके पति को फंसाने की साजिश रची गई है और गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) लगाने का हक नहीं है.

अनु त्यागी ने कहा जब उनके पति ने सरेंडर किया है तो उनकी गाड़ियां क्यों जब्त की गईं. उन्होंने कहा कि गाड़ियां जब्त होने से परेशानी हमारे घरवालों को हुई न कि उनके पति को. हमारे बच्चे गाड़ियों से स्कूल आते जाते थे और गाड़ियां जब्त होने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी वैध संपत्ति को अवैध बता दिया गया जो गलत है.

बीजेपी नेताओं से संबंध पर

श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने बीजेपी नेताओं से संबंध के सवाल पर कहा कि हां, उनके पति के बीजेपी के नेताओं से संबंध हैं. उनका कहना है कि उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम के अकाउंट चेक करके देखे जाएं तो सारी असलियत सामने आ जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी नेताओं से संबंध नहीं होते तो उनके साथ फोटो कैसे आती.

श्रीकांत त्यागी के खिलाफ रची गई साजिश

अनु त्यागी का कहना है कि उनके पति के खिलाफ साजिश रची गई है. उन्होंने इस बात पर सफाई पेश करते हुए कहा कि ओमैक्स सोसायटी में महिला ने उनके पति के ऊपर हाथ उठाया था. उन्होंने कहा कि वो महिला वीडियो में हाथ उठाकर कह रही है कि आगे मत आना और छोटे कपड़े भी पहने हुए थे. अगर गलती से भी मेरे पति का हाथ उसको छू जाता तो वो रेप का केस भी कर सकती थी.

गलती की सजा श्रीकांत त्यागी को मिले

श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की पत्नी ने कहा है कि उनके पति ने जो गलत किया है उसकी सजा उनको मिलनी चाहिए. उन्होंने उस महिला से अपशब्द कहे वो उन्हें नहीं कहने चाहिए थे. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसके लिए उन पर गैंग्स्टर (Gangster Act) लगा देना और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है. इसकी वजह से हम घरवालों को दिक्कत हो रही है.

ये भी पढ़ें: Shrikant Tyagi Case: गालीबाज श्रीकांत त्यागी की और बढ़ेंगी मुश्किलें, प्रयागराज में भी दी गई पुलिस को तहरीर

ये भी पढ़ें: Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी मामले में पहले निलंबित हुए थाना प्रभारी, अब मिलेगा इनाम, जानिए- क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget