एक्सप्लोरर

दिल्ली में बढ़ा कोरोना का कहर, नोएडा प्रशासन ने बॉर्डर पर शुरू किए लोगों के रैंडम टेस्ट

आज से दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों का रैंडम कोरोना टेस्ट शुरू हो गया है. गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन ने यह जानकारी दी.

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद अब यूपी सरकार भी अलर्ट हो गई है. कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए नोएडा से सटे सभी बॉर्डर पर आज से रैंडम कोरोना टेस्ट किया जा रहा है और इसके लिए एक्शन प्लान तैयार पर काम चल रहा है.

कल बैठक में लिया गया फैसला आज से दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों का रैंडम कोरोना टेस्ट शुरू हो गया है. गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन ने यह जानकारी दी और बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली से आने वालों की औचक कोविड-19 जांच करने का फैसला लिया गया.

जिलाधिकारी सुहास एल वाई की जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई ऑनलाइन बैठक में ऐसा करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने एक्शन प्लान तैयार किया.

एक्जशन प्लान के तहत कहा गया है कि जहां एक से ज्यादा संक्रमित व्यक्ति मिलेगा, वहां टारगेट सैंपलिंग की जाएगी. इसमें डिलीवरी ब्वॉय, दुकानदार और रिक्शा चालक सहित अन्य लोग शामिल होंगे. जिलाधिकारी ने साफ किया कि नोएडा और दिल्ली के बीच लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाएगी.

दिल्ली का हाल दिल्ली में एक नवंबर से 16 नवंबर के बीच कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक नये मामले दर्ज किये गये और करीब 1,200 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं करीब 94,000 रोगी इस अवधि में संक्रमण से उबरने में सफल रहे. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बीते एक दिन में कोरोना के 6396 नए मरीज सामने आए हैं जबकि इसी दौरान 99 लोगों की मौत भी हुई है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र से उन बाजारों में लॉकडाउन लागू करने का अधिकार देने की मांग की जो संक्रमण के केंद्र के रूप में उभर सकते हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, लॉकडाउन नहीं होगा

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, 'लॉकडाउन नहीं होगा, लेकिन स्थानीय स्तर पर कुछ प्रतिबंध होंगे. ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं, इसे आगे बढ़ाया जा रहा है. वायरस छठ पूजा के दौरान लोगों के जमा होने से ज्यादा फैल सकता है, इसलिए प्रतिबंध लगाए गए हैं.'

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- मुसीबत में GDP और बैंक, यह विकास है या विनाश?

जानिए- पाकिस्तान के सबसे बड़े सियासी घराने बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी के होने वाले मंगेतर कौन हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget