एक्सप्लोरर

Nitish Presence in Iftar: 'कोई पॉलिटिकल ट्विस्ट नहीं', इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश की मौजूदगी पर बोले तेजस्वी यादव

Nitish Presence in Tejashwi Iftar Party: तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई राजनीतिक ट्विस्ट नही है. हम बीजेपी, आरएसएस के गठबंधन की ताकतों से लड़ते रहेंगे.

Bihar Latest News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की इफ्तार पार्टी में उपस्थिति को लेकर राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई राजनीतिक ट्विस्ट नही है. हम बीजेपी, आरएसएस के गठबंधन की ताकतों से लड़ते रहेंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद ने कभी भी RSS, BJP और उनके सहयोगियों के साथ प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से गठबंधन नहीं किया. हमारा ओपिनियन 'सुविधा की विचारधारा' पर नहीं बना है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस को 200 से अधिक लोकसभा सीटों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिसका सीधा मुकाबला BJP से है. उसे उन राज्यों में पीछे हटा चाहिए जहां क्षेत्रीय दल मजबूत हैं.

दरअसल तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे थे, जिसके बाद से सियासी गलियारों में नई सुगबुगाहट शुरू हो गई थी. रविवार को एलजेपी के एक धड़े के प्रमुख चिराग पासवान ने दावा किया था कि नीतीश के इस इफ्तार पार्टी में पहुंचने के कई मायने हो सकते हैं. वहीं सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर कहा था कि इसके कोई राजनीतिक कयास नहीं लगाए जाएं. निमंत्रण मिला था तो वो गए थे.


Nitish Presence in Iftar: 'कोई पॉलिटिकल ट्विस्ट नहीं', इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश की मौजूदगी पर बोले तेजस्वी यादव
 
बिहार में दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर सुर्खियों में आए लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश द्वारा जल्द ही एक नया निर्णय लिए जाने की भविष्यवाणी की थी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद नेता तेजस्वी यादव की इफ्तार दावत में शामिल होने और उनके मुख्यमंत्री आवास से दूसरे आवास में सामान हस्तांतरित करने के मद्देनर उन्होंने यह भविष्वाणी की. चिराग ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव की इफ्तार दावत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी एक संकेत है, जिसके गंभीर राजनीतिक असर हो सकते हैं.

चिराग ने नीतीश के पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से सात सर्कुलर मार्ग स्थित दूसरे आवास में सामान हस्तांतरित किए जाने के बारे में खुलकर बोला. चिराग ने कहा, ‘‘नवीनीकरण का कार्य तो हम सभी के घरों में होता ही रहता है पर हम लोगों ने नवीनीकरण कार्य को लेकर अपनी गाय-भैंसों के साथ घर खाली कर दिया हो, ऐसा आमतौर पर होता नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बडे़ आदमी हैं, उनके पास अनेक घर और अनेक घरों की संभावनाएं हैं. चिराग ने कहा कि जिस तरीके से उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को खाली किया है, ये कुछ और इशारा करता है, यह उतनी सरल तस्वीर नहीं है, जितनी यह दिखती या दिखायी जाती है.

ये भी पढ़ें: CM केजरीवाल के आवास पर हमला मामले में दिल्ली पुलिस की बंदोबस्त रिपोर्ट से HC नाखुश, कहा- परेशान करने वाली घटना

ये भी पढ़ें: Supreme Court: एक्सीडेंट के समय Airbag नहीं खुलता तो कार कंपनियां को देना होगा जुर्माना, SC की सख्त टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के बीच विरोध में राहुल-प्रियंका का मार्च, PM आवास के पास नारेबाजी
LIVE: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के बीच विरोध में राहुल-प्रियंका का मार्च, PM आवास के पास नारेबाजी
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget