एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- महंगे इलाज की वजह से किसी को भी अस्पताल से वापस लौटाना नहीं चाहिए

अधिवक्ता सचिन जैन ने निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण के मरीजों के इलाज के मंहगे खर्च को नियंत्रित करने के लिये यह याचिका दायर की है.इस पर सुप्रीम कोर्ट के तीन न्यायाधीश की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से सुनवाई की है.

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 संक्रमण के इलाज की लागत के मामले में दिशानिर्देश तैयार करने पर विचार करने की सरकार को सलाह देते हुये मंगलवार को कहा कि मंहगे इलाज की वजह से किसी भी व्यक्ति को अस्पताल से वापस लौटाया नहीं जाना चाहिए.

शीर्ष अदालत ने कहा कि यद्यपित इस समय इलाज का खर्च बहुत अधिक नहीं होना चाहिए, लेकिन न्यायालय कोरोना के इलाज के खर्च को नियंत्रित करने या इससे संक्रमित व्यक्तियों के लिये आदर्श उपचार व्यवस्था के बारे में कहने में सक्षम नहीं है.

कोरोना वायरस संक्रमण के मंहगे इलाज को नियंत्रित करें अस्पताल

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने अधिवक्ता सचिन जैन की याचिका की वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से सुनवाई के दौरान यह टिप्पणियां कीं. सचिन जैन ने देश भर में निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों के इलाज के मंहगे खर्च को नियंत्रित करने का निर्देश देने के लिये यह याचिका दायर कर रखी है. केंद्र की ओर से सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से कहा कि सरकार कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित सारे बिन्दुओं पर गौर कर रही है और याचिकाकर्ता द्वारा व्यक्त की गयी चिंताओं पर भी ध्यान दिया जायेगा.

चिकित्सीय प्रतिष्ठान कानून, 2010 में नहीं है ऐसा कोई प्रावधान

याचिका पर सुनवाई के दौरान पीठ ने इस मामले में केंद्र द्वारा पहले दाखिल किये गये हलफनामे का जिक्र किया जिसमे कहा गया था कि चिकित्सीय प्रतिष्ठान (पंजीकरण और नियमन) कानून, 2010 में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि सार्वजनिक जमीन पर बने निजी अस्पतालों को कोविड-19 के मरीजों का मुफ्त इलाज करना होगा. हलफनामे में इस बात को दोहराया गया कि इस बार में नीतियों को संबंधित राज्य सरकारें ही परिभाषित और लागू कर सकती हैं. निजी अस्पतालों की फेडरेशन के वकील ने कहा कि राज्यों के अपने मॉडल हैं और सभी राज्यों में एक समान खर्च नहीं हो सकता.

उन्होंने कहा कि जहां तक धर्मार्थ अस्पतालों का संबंध है तो वे पहले से ही कोविड-19 के मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य कोरोना वायरस संक्रमण की समस्या से जूझ रहा है और ऐसा नहीं है कि महामारी के इस दौर में निजी अस्पताल पैसा बना रहे हैं.

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में वसूल रहे मनमाने पैसे

जैन ने न्यायालय में दावा किया कि महामारी के इस दौर में कुछ निजी अस्पताल कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिये मनमाने पैसे वसूल रहे हैं. शीर्ष अदालत ने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संबंधित प्राधिकारियों को इस पहलू को ध्यान में रखते हुये दिशा निर्देश बनाने पर विचार करना चाहिए. न्यायालय ने पिछले महीने ही निजी अस्पतालों से जानना चाहा था कि क्या वे कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत निर्धारित खर्च पर इलाज मुहैया कराने के लिये तैयार हैं ?

आयुष्मान भारत योजना के तहत मिल रहा इलाज

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का मकसद गरीबों और कमजोर तबके को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कराना है. न्यायालय ने इससे पहले कहा था कि वह सरकार से रियायती दर पर भूमि प्राप्त करने वाले निजी अस्पतालों से ही एक निश्चित संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मुफ्त इलाज के लिये कह रहा है. मेहता ने कहा था कि सरकार समाज के निचले तबके की मदद के लिये अपनी तरह से भरसक प्रयास कर रही है और इलाज का खर्च वहन नहीं कर पाने वाले व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना के दायरे में शामिल हैं.

इसे भी देखेंः दिल्ली दंगे के आरोपियों का कबूलनामा, कहा – CAA और NRC को लेकर गुमराह किया गया

सचिन पायलट की तारीफ करने के बाद संजय झा को कांग्रेस से निलंबित किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget